*मोहला नगर के नवीन निर्माण के लिए सड़क और जल निकासी के स्रोत हो मजबूत, प्रशासन सुनिश्चित करें कि ना हो आडंबर का खेल*

*मोहला नगर के नवीन निर्माण के लिए सड़क और जल निकासी के स्रोत हो मजबूत, प्रशासन सुनिश्चित करें कि ना हो आडंबर का खेल*

सड़क निर्माण को लेकर उठे स्थानीय लोगों में कई सवाल

जवाब की तलाश में सोशल मीडिया में मची खलबली ,

-मोहला

गौरव भाई की पूर्व जिला राजनांदगांव में प्रमुख रूप से सड़क चौड़ीकरण एवं नवीन सड़क निर्माण का कार्य कार्यरत है इसी क्रम मेंजिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी मैं इसी योजना के तहत कार्य किया जाना है जिसमें प्रमुखरप से सड़क कचौड़ी कारण एवं पुनर्निर्माण के साथ-साथ सड़क किनारे प्रमुख शहरों एव गांव स्तर पर नाली का निर्माण भी किया जाना है सभी आबादी वाले क्षेत्रों मे नाली निर्माणाधीन है। किन्तु नाली निर्माण कार्य में कई प्रकार की कमियां देखीज सकती है। जिससे सुधारने के लिए कार्यरत कर्मचारियों को कहा गया। लेकिन मौका स्थित पर ठेकेदार या सपरवाईजर की उपस्थिति नहीं होने के मोहला से खड़गांव मार्ग पर निर्मित नाली की स्थिति स्पष्ट है , जिसमें भिन्न-भिन्न स्थानों पर नाली की भी जलेबी की तरह घुमाओ दर निर्माणको देखा जा सकता है। क्या सड़क के साथ नाली सीधी नहीं हो सकती है क्या ?

जिससे हमें और स्थानीय प्रशासन एवं कार्यरत एजेंसी को भी सीख लेनी चाहिए काम ऐसा हो जो सबके हित में और नवीन जिला को देखते हुए संतोष जनक रूप-रेखा तैयार करें, सड़क और नाली का निर्माण नहीं यह मोहला नगर का भविष्य , विकास के रूप गढ़ रहा है।

वर्तमान स्थिति को देखते हुए मोहला नगर के निवासी युवाओं ने पलटन ग्रुप के बैनर तले प्रश्न पछ कर उत्तर जानने का कर रहे प्रयास रत है।मोहला-मानपुर मुख्य मार्ग पर शुरू हुए नाली निर्माण को लेकर पलटन ग्रुप की ओर से कुछ महत्वपूर्ण सवाल और मांग सामने रखी जा रही हैं—

पलटन ग्रुप के सवाल कुछ इस प्रकार से हैं।

नाली निर्माणाधीन है किंतु पानी जाएगा कहां। क्या कोई अपशिष्ट क्षेत्र खोजा गया है। या कहीं भी मुहाने पर छोड़़ दिया जाएगा ।

1. सड़क का सेंटर किस आधार पर निर्धारित किया जा रहा है?

मुख्य सड़क पूर्ण रूप से उखड़ी हुई है और सड़क पर फैली बजरी भी आसमान है। ऐसी स्थिति में सड़क का वास्तविक सेंटर किस तकनीकी आधार पर तय किया जा रहा है?

2. नाली की दूरी और दिशा कौन निर्धारित कर रहा है?

नाली सड़क के सेंटर से समान दूरी पर बनेगी या अलग-अलग स्थान पर अलग दूरी रखी जाएगी? इसका स्पष्ट माप और आधार क्या है?

3. मौके पर जिम्मेदार अधिकारी क्यों मौजूद नहीं हैं?

निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार, सुपरवाइजर, इंजीनियर और संबंधित PWD अधिकारी की मौके पर मौजूदगी क्यों सुनिश्चित नहीं की जा रही है?

4. क्या मजदूर अपनी सुविधा के अनुसार खुदाई करेंगे?

नाली की खुदाई तकनीकी व्यक्ति की निगरानी में होनी चाहिए। मजदूरों द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार खुदाई किए जाने की स्थिति नहीं बननी चाहिए।

5. खडगांव रोड से सबक क्यों नहीं?

खडगांव रोड पर पूर्व में हुए नाली निर्माण में जो अनियमितताएं सामने आईं, वैसी स्थिति मोहला-मानपुर मुख्य मार्ग के इस नए निर्माण में दोबारा नहीं होनी चाहिए।

पलटन ग्रुप की मांग

जिला मुख्यालय मोहला के विकास के लिए हम सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना है क्योंकि यही विकास जिला की तस्वीर और तकदीरक तय करेगी सड़कों की रौनकता ही शहर की अहमियत को दर्शाता है। सड़क व सड़क के किनारे भविष्य में किए जाने वाले काम को भी ध्यान में रखते हुए नवीन सड़क का निर्माण किया जाना सुनिश्चित करें।

1. सड़क का सेंटर तकनीकी माप के आधार पर स्पष्ट रूप से निर्धारित किया जाए।

2. नाली का निर्माण सड़क के सेंटर से समान दूरी और निर्धारित माप के अनुसार कराया जाए।

3. नाली की खुदाई और निर्माण के दौरान ठेकेदार, सुपरवाइजर, इंजीनियर एवं PWD के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।

4. सरपंच मोहला एवं संबंधित जिम्मेदार जनप्रतिनिधि स्वयं स्पॉट पर आकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करें, और इस दौरान को होने वाली समस्याओं के लिए तैयार रहें, समय पर उनका निपटारा भी किया जाए।

5. किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव न हो और नाली की दिशा या दूरी किसी व्यक्ति विशेष की सुविधा के अनुसार तय न की जाए।

6. निर्माण कार्य की शुरुआत से ही माप, सेंटर और गुणवत्ता की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि बाद में विवाद या शिकायत की स्थिति उत्पन्न न हो।

पलटन ग्रुप की मांग किसी व्यक्ति के विरोध में नहीं है। मांग सिर्फ इतनी है कि मोहला-मानपुर मुख्य मार्ग पर होने वाला नाली निर्माण निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्धारित तकनीकी मापदंड के अनुसार हो तथा खडगांव रोड में पूर्व में हुई अनियमितताओं की पुनरावृत्ति यहां न हो।