*नीट परीक्षा को लेकर विधायक मंडावी ने दिखाई प्रतिक्रिया ,लाखों छात्र की जिंदगी से खेल रही सरकार*

*नीट परीक्षा को लेकर विधायक मंडावी ने दिखाई प्रतिक्रिया ,लाखों छात्र की जिंदगी से खेल रही सरकार*

*नीट व प्रतियोगी परीक्षा पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग* 

*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, सशक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू करें सरकार - विधायक मंडावी*


 *मोहला* -  नीट सहित देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे भोजटोला रोड स्थित पानाबरस डेरा भवन, मोहला में पत्रकार वार्ता आयोजित की। पत्रकार वार्ता में क्षेत्रीय विधायक इन्द्र शाह मंडावी ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
विधायक मंडावी ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा परीक्षा व्यवस्था से उठा दिया है। वर्षों की मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है, जिसके कारण युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सशक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू की करने की मांग की। पत्रकार वार्ता में अब्दुल खालिक खान, राशिद खान सहित  विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।