विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में साइकिल रैली का बेहतरीन आयोजन
आर के देवांगन

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में साइकिल रैली का बेहतरीन आयोजन
बालोद : विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में साइकिल रैली का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग बालोद के तत्वाधान मे बीएसपी स्कूल क्रमांक 2 में संचालित वेट लिफ्टिंग खेलो इंडिया सेंटर से प्रारंभ की गई। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सायकल रैली कराने का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति,बच्चे ,बूढ़े ,को अपने दैनिक दिनचर्या में फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।
इस सायकल रैली में शहर के 30 से 40 बच्चे शामिल हुए।सायकल रैली को मांन तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) मनोज दुबे (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा) द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर कृष्णा दुबे समाजसेवी, सुरेश जायसवाल (पार्षद वार्ड क्रमांक 22), मोनू, शफीक खान ,(समाज सेवी ),रवि चंद्रन,राजकुमार साहू ,जय प्रकाश सिंग ,सुभाष कुमार ,(खेल विभाग बालोद), तोरण सिंह (सचिव जिला हॉकी संघ बालोद)अनीता शिंदे (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी)कुमारी निकिता, (कोच खेलो इंडिया सेंटर)एवं नरेंद्र कुमार साहू ( सचिव जिला वेट लिफ्टिंग संघ बालोद),उपस्थित रहे।
यह समस्त जानकारी वेट लिफ्टिंग के जिला सचिव नरेंद्र साहू ने दी।
ये लिंक भी देखे