*जिला पंचायत सीईओ रही ग्राम गोपलिनचुआ के दौरे पर, निरीक्षण के दौरान तय समय-सीमा पर आवास पूर्ण करने हेतु ग्रामीणो को किया गया प्रेरित*

*जिला पंचायत सीईओ रही ग्राम गोपलिनचुआ के दौरे पर, निरीक्षण के दौरान तय समय-सीमा पर आवास पूर्ण करने हेतु ग्रामीणो को किया गया प्रेरित*

*गोपालिंचुवा में सीईओ जिला पंचायत का निरीक्षण, समय पर आवास पूर्ण करने वाले हितग्राही सम्मानित* 

मोहला, 7 मार्च।

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले अंबागढ़ चौकी जनपद के ग्राम पंचायत गोपालिंचुवा में शनिवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत CEO भारती चंद्रकर ने जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्धारित समय-सीमा में आवास पूर्ण करने वाले हितग्राही रामचंद्र, बिंदाबाई एवं परदेसनीन सिन्हा को श्री-फल एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया गया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं उन्हें शीघ्र कार्य प्रारंभ करने तथा लैटर लेवल तक पहुंच चुके आवासों को 30 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित दुकानयुक्त सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। दुकान संचालित करने वाले हितग्राहियों को दुकान के नाम का नेम प्लेट लगाने तथा शौचालय परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं व्यक्तिगत शौचालय हितग्राही भागवत साहू के शौचालय का निरीक्षण कर स्वच्छता बनाए रखने और नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया तथा प्रोत्साहन राशि शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया गया।

सीईओ ने मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों से चर्चा करते हुए भूजल संरक्षण के लिए कुआं, तालाब और सोक पिट जैसे सतही जल संरचनाओं के निर्माण और उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आड़ेझर क्षेत्र में निर्मित आजीविका डबरी का भी अवलोकन किया गया। हितग्राहियों को डबरी में मछली पालन करने तथा मेड़ पर अरहर एवं अन्य उद्यानिकी फसलें लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित हो सकें।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत भवन में लखपति दीदियों से संवाद किया गया। ग्राम की मनिता दीदी के कृषि फार्म का निरीक्षण कर वहां गेहूं, चना खेती एवं मछली पालन गतिविधियों का अवलोकन किया गया। इस दौरान योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने तथा गर्मी के मौसम में धान के अलावा दलहन व तिलहन फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और स्वच्छता, जल संरक्षण व आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने की अपील की।