सूर्यांश साहू ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलिम्पियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
आर के देवांगन
सूर्यांश साहू ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलिम्पियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
"शकुंतला विद्यालय, भिलाई के कक्षा 11वीं के मेधावी छात्र सूर्यांश साहू ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलिम्पियाड में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
छत्तीसगढ:दुर्ग:भिलाई!यह ओलिम्पियाड तीन चरणों में आयोजित किया गया था। प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर 50 प्रश्न पूछे गए। द्वितीय चरण में क्षेत्रीय स्तर पर 50 प्रश्नों की परीक्षा आयोजित की गई। तृतीय एवं अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर साक्षात्कार के रूप में संपन्न हुआ, जिसमें 5 प्रश्न पूछे गए। इन तीनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय रैंक निर्धारित की गई।
उल्लेखनीय है कि सूर्यांश साहू छत्तीसगढ़ से इस प्रतिष्ठित उपलब्धि को प्राप्त करने वाले एकमात्र छात्र हैं।
जो छत्तीसगढ़ राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से गौरवान्वित किया है।
इस उपलब्धि के लिए उन्हें 22 फरवरी को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में मा. राज्यपाल, लद्दाख एवं अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलिम्पियाड के समस्त पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सूर्यांश साहू के इस उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उनके माता श्री मती गोमती साहू, पिता श्री धनेश्वर साहू, भाई विभू साहू (गोल्ड मेडलिस्ट NCC), महंत श्री रेखदास साहेब (नाना) (खुरसुनी देवरी )श्री नारायण दास साहू (व्याख्याता), श्री फूलचंद साहू जी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।"