*सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जालवाही में, ग्रामीणों से संवाद एवं बच्चों को खेल सामग्री का किया गया वितरण*

*सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जालवाही में, ग्रामीणों से संवाद एवं बच्चों को खेल सामग्री का किया गया वितरण*

सीतागांव थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह द्वारा ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं।

 माओवादी गतिविधियों के विरुद्ध सहयोग हेतु ग्रामीणों से की गई अपील।

मोहला//औंधी//

 सीतागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जालवाही में सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें जिले के पुलिस कप्तान की भी उपस्थिति देखी गई । सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह द्वारा ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को खेल सामग्री वितरित की गई तथा उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि जिले में सक्रिय बचे हुए माओवादीयो को मुख्यधारा में लाने हेतु आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करें तथा पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है।


कार्यक्रम में थाना सीतागांव प्रभारी सुशील त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप,सहायक उप निरीक्षक नरसिंह जाड़े, स्कूल के सहायक शिक्षक (विज्ञान) रामचंद्र वर्मा, पूर्व सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।