*राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य उत्सव कार्यक्रम के दौरान किया गया सम्मानित*
*राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के 95-95-95 लक्ष्य की पूर्ति पर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को भारत सरकार ने किया सम्मानित*
सांसद आदरणीय लक्ष्मी वर्मा के हाथों जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग को मिला प्रशस्ति पत्र
मोहला, 02 नवंबर 2026।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित 95-95-95 के लक्ष्यों की सफलतापूर्वक पूर्ति करने पर भारत सरकार द्वारा जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति स्वरूप डायरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर सांसद लक्ष्मी वर्मा के करकमलों से जिला कलेक्टर तनुजा सलाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागड़े, जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस. आर. कोवाची तथा एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों एवं दिशा टीम को यह सम्मान प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 95-95-95 का लक्ष्य एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की पहचान, उन्हें एंटीरेट्रोवायरल उपचार (ART) से जोड़ने तथा उपचाररत व्यक्तियों में वायरल लोड को नियंत्रित करने से संबंधित है। इन लक्ष्यों की पूर्ति जिले में एचआईवी/एड्स नियंत्रण की दिशा में किए गए प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है।
यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा संबंधित संस्थाओं के निरंतर प्रयासों, बेहतर समन्वय और प्रतिबद्धता का परिणाम है।
इस सफलता में आयुक्त स्वास्थ्य व परियोजना संचालक संजीव झा के मार्गदर्शन एवं डॉ. खेमराज सोनवानी अतिरिक्त परियोजना संचालक एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व तथा संयुक्त संचालक IEC डॉ.भाग्यश्री वर्मा जिला नोडल अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही राज्य स्तर से प्राप्त मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग ने भी कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह सम्मान जिले के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि भविष्य में एचआईवी/एड्स की रोकथाम, जनजागरूकता, समय पर जांच, उपचार एवं संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस उपलब्धि के लिए कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।