*मानपुर ब्लॉक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने 64 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन*
*जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने ₹64 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*
मोहला-मानपुर।
जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने ग्राम बोरिया, सरोली एवं मुरारगोटा पंचायत के आश्रित ग्राम गुभियागढ़ में कुल ₹64 लाख की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।

ग्राम बोरिया में ₹20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण एवं ₹4 लाख की लागत से यात्री प्रतीक्षालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम सरोली एवं मुरारगोटा में ₹20-20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आवागमन संबंधी सुविधाओं में महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सरोली स्थित माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर नम्रता सिंह ने जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा मंदिर तक पहुंच के लिए सीढ़ी निर्माण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही सीढ़ी निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर में डोम शेड का निर्माण भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रेखा कोठारी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण एवं स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी कि विशेष उपस्थित रही।