*जिला MMAC में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का किया गया आयोजन*

*जिला MMAC में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का किया गया आयोजन*

*आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का जिलेभर में सफलता पूर्वक किया गया आयोजन* 

मोहला

शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त 185 ग्राम पंचायतों में दिनांक 7 को ‘आवास दिवस एवं रोजगार दिवस’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला कलेक्टर तूलिका प्रजापति के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को चावल महोत्सव एवं महात्मा गांधी नरेगा के रोजगार दिवस के साथ संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

आवास दिवस के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राहियों की सूची का सार्वजनिक वाचन किया गया। निर्धारित समय सीमा (90 दिवस) अथवा उससे पूर्व आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। साथ ही लंबित किश्तों का त्वरित हस्तांतरण, मनरेगा मजदूरी भुगतान की समीक्षा एवं आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा योजना के प्रावधानों की जानकारी हितग्राहियों तक पहुंचाई गई। विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण (कन्वर्जेंस) की संभावनाओं पर चर्चा की गई, ताकि आवास निर्माण कार्य में और तेजी लाई जा सके।

टोल-फ्री नंबर के प्रचार पर विशेष जोर

योजना अंतर्गत टोल-फ्री नंबर 1800-233-1290 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं, जिससे हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

यह पहल जिले में आवास निर्माण को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है। मासिक बैठकों के माध्यम से लाभार्थियों को स्थानीय निर्माण सामग्री के उपयोग, प्रशिक्षित राजमिस्त्रियों की सेवाएं लेने, 20 से 25 वर्ग मीटर के मानक डिजाइन तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करना है, बल्कि ग्रामीणों को अपने घर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना भी है।