*गुभियागड कि बेटी दिल्ली से करेगी उच्च शिक्षा प्राप्त CUET चयन परीक्षा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी बधाई*

*गुभियागड कि बेटी दिल्ली से करेगी उच्च शिक्षा प्राप्त CUET चयन परीक्षा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष  ने दी बधाई*

वनांचल की बेटी ने किया जिले का किया नाम रोशन, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने गुभियागड पहुँचकर दी शुभकामनाएँ

मोहला 

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम गुभियागड के धरमा राम की होनहार पुत्री निशा कोमरे सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा) में सफलता प्राप्त कर ली है जिनका चयन दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज के लिए हुआ है। निशा कोहरे ने प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर पूरे जिले एवं वनांचल क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने छात्रा के निवास ग्राम पहुँचकर कु. निशा कोमरे एवं उनके परिजनों से भेंट मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उनकी इस सफलता पर बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर नम्रता सिंह ने कहा कि वनांचल की बेटियाँ आज अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों में स्थान बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। यह उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके सपनों को साकार करने के लिए परिवार और समाज का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। ऐसी सफलताएँ अन्य छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।