*जिला मुख्यालय मोहला में गोंडवाना सामाजिक भवन मैदान में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम*

*जिला मुख्यालय मोहला में गोंडवाना सामाजिक भवन मैदान में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम*

मोहला, 09 अगस्त 2026। 

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा आज 9 अगस्त 2026, रविवार को जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आदिवासी समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिलित हुए।

*आमंत्रण पत्र पर रहा विशेष*

कार्यक्रम के लिए जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार, आयोजन गोड़वाना भवन, मोहला में किया गया। कार्यक्रम एक निश्चित समय में संपूर्ण करने का निर्धारण सर्व आदिवासी समाज के द्वारा किया गया है जिसमें समय का उल्लेख प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम में आदिम संस्कृति देवी देवताओं व पूर्वजों के पूजा के साथ शुरुआत की गई है।

 मंचस्त प्रमुखजन उद्बोधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। विश्व आदिवासी दिवस समारोह एवं कई अहम मुद्दों पर चर्चा कि गई है। विशेष रूप से आदिवासी अपने अलग अलग परिधान में पहुंच कर अपने सामाजिक और क्षेत्रीय बातों को रखा गया।

प्रतिवर्ष की भांति कार्यक्रम स्थल से हजारों आदिवासी रैली - मांदर के थाप के साथ निकाली गई,जिसमें आदिवासी अपने सांस्कृतिक वेशभूषा के साथ दिखाई दिए। रैली गोंडवाना भवन से निकलकर लाल श्याम शाह बस स्टैंड पहुंचकर महाराज का पूजा अर्चना कर तत्पश्चात रैली जय स्तंभ चौक होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा जहां विभिन्न मांगों का ज्ञापन दिया गया।

*ज्ञापन में कहा गया*

सर्वाधिक आदिवासी समाज के द्वारा अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल छत्तीसगढ़ , मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ के नाम के ज्ञापन को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सोपा गया है। 

1. श्रीमती नम्रता सिह जैन के एवं अन्य फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरण के दोषियों पर त्वरित कार्यवाही हो।

2.क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन अधिकार 18 जनवरी 2025 को संसद महोदय माननीय संतोष पाण्डेय जी के द्वारा DLC में 18 ग्राम सभा को वितरण कर फोटो शेसन के बाद वापस ले लिया गया जिसे शीघ्र वितरण किया जाये।

3. क्षेत्र में 1972 से अधुरा जलाशय निर्माण को पूर्ण कर सिंचाई सुविधा बहाल किया जाये।

4. जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती किया जाये जिसमें स्थानीय शिक्षित बेरोजगारोंको प्राथमिकता दिया जाये।

5. हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम जन जातियों पर लागु नहीं होता है। अतः कंडिका 2(2) का पालन कड़ाई से किया जाये।

6. छत्तीसगढ़ में विभिन्न शासकीय पदों पर पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर लागू किया जाये।

7. 5वीं अनुसूची के आधार पर क्षेत्र में संवैधानिक हक-अधिकारों को प्रदान किया जाये एवं इसका पालन किया जाये।

8. पानाबरस वन विकास निगम को जिला क्षेत्र से हटाया जाये।

9. जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय हेतु भवन शीघ्र निर्माण किया जाये इसके लिये भूमि का चयन जिला मुख्यालय के आधार पर मोहला ब्लॉक में किया जाये ताकि आम जनता को सुविधा होवे ।

10. जिले में निमार्णाधीन जिला अस्पताल सर्वसुविधा युक्त हो तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति किया जाये।

11. जिला मोहला मानपुर अं. चौकी को बस्तर संभाग में शामिल किया जाना चाहिए ।

12. डी.एड. प्रशिक्षण संस्थान जिला मोहला मानपुर अं. चौकी खोला जायें।

अपनी बात रखकर रैली वापिस गोंडवाना भवन कि ओर रुख कर गई।

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी आदिवासी समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होने और अपनी उपस्थिति प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया है। और “एक तीर, एक कमान—सर्व आदिवासी एक समान” का संदेश भी दिया गया है।

विश्व आदिवासी दिवस पर मोहला-मानपुर में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक, हजारों की संख्या में जुटा समाज 

बारिश के बीच भी कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी लगातार बनी रही। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे महिला, पुरुष और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी जीवनशैली और परंपराओं की झलक पेश की।

संजीत ठाकुर ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र और आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे को उठाया। वहीं जिला पंचायत सदस्य नरसिंह भंडारी ने अवैध धर्मांतरण की बढ़ती गतिविधियों और आदिवासियों की जमीनों पर कथित तौर पर नजर बनाए बैठे जमीन दलालों का मुद्दा उठाया।

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने आदिवासी संस्कृति, बोली और भाषा के संरक्षण पर जोर देते हुए समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत बनाए रखने की आवश्यकता बताई।

*सर्व आदिवासी समाज ने एकजुटता का दिया संदेश*

सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष तुलाराम पिस्दा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के माध्यम से समाज ने एक मंच पर एकजुट होकर अपनी ताकत और एकता का संदेश दिया है। उन्होंने इसे समाज के लिए एकता दिवस के रूप में मनाए जाने की बात कही।

ज्ञापन में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामलों में कार्रवाई, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार, पांचवीं अनुसूची के संवैधानिक प्रावधानों का पालन तथा स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को भर्ती में प्राथमिकता देने सहित विभिन्न मांगों को शामिल किया गया।

समाज का कहना है कि इन मांगों को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन के समक्ष आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाज ने शासन-प्रशासन से इन मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की।

*मंच पर मौजूद रहे सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि*

कार्यक्रम में मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, लाल लक्ष्मेंद्र शाह, सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष तुलाराम पिस्दा, नेहरू कुमेटी, रमेश हिंडामे, संजीत ठाकुर, एस. आर. नायक, सुधा शाह कुंजाम, कन्हैया राजपूत, पप्पू सोनी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। इस आयोजन को लेकर क्षेत्रीय एवं समाजक जनमत के लोगों में उत्साह देखा गया है।