*नक्सली मुक्त औंधी क्षेत्र में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*
औंधी _ जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतिम तहसील औंधी क्षेत्र मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
नवीनतम तहसील औंधी में स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी ,पूर्व माध्यमिक शाला औंधी, प्राथमिक शाला औंधी व शिशु मंदिर औंधी प्रज्ञा पूर्व माध्यमि शाला औंधी एवं मदर लैंड Einglish मिडियम स्कूल औंधी समेत क्षेत्र के समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थानों में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बडे़ ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ महतारी,डां भीमराव आंबेडकर एवं मंहात्मा गॉंधी के शैल चित्र पर पुजा अर्चना के पश्चात् मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडे को सलामी दी गई राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान राज्य गीत भी गाया गया है स्कुली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई थी ।

जिसमें छोटे - बड़े सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा तिरंगा झंडा लहराते वन्दे मातरम्, और भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के जयकारों के साथ रैली निकाली गई। यह रैली थाना परिसर पहुँचकर थाना प्रांगण में ध्वजारोहण के पश्चात् रैली अपने अपने स्कूलों की ओर बड चली।

मूल संस्था और अपने अपने स्थान पहुंचकर छोटे छोटे बच्चों के द्वारा नॄत्य, भाषण समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम , बढ़ चढ़ कर प्रस्तुत किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं पालक गण एवं गणमान्य नागरिक गण, विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं कि भी उपस्थित रही। कार्यक्रम समापन के पश्चात् सभी लोगों को प्रसाद स्वरूप मिठाई वितरण किया गया|