*वन विभाग में हुए फेरबदल 9 आईएफएस अधिकारी किए गए स्थानांतरित*
(IFS-2021) बैच के अभिनव कुमार होंगे उप वन संरक्षक
मोहला, 21 अगस्त
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के नौ अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। इनमें टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान, हाथी रिजर्व और प्रादेशिक वन मंडलों में पदस्थ अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। विभाग ने 21 अगस्त को राज्यपाल के नाम से पदस्थापना आदेश जारी किया।
आदेश के अनुसार 2017 बैच के सौरभ सिंह ठाकुर को उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर से उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा, अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।
2018 बैच के दिनेश कुमार पटेल को उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी पदस्थ किया गया है।
2019 बैच के गणेश यू. आर. को उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, बिलासपुर से वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वन मंडल, बिलासपुर पदस्थ किया गया है। उन्हें संचालक, अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
2021 बैच के अभिनव कुमार को उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), मोहला पदस्थ किया गया है।
2022 बैच के एस. नवीन कुमार को संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर से उप वन संरक्षक (प्रादेशिक), पश्चिम भानुप्रतापपुर पदस्थ किया गया है।
2023 बैच के गौतम पादीभर को उप वनमंडलाधिकारी, गौरेला वनमंडल, मरवाही से संचालक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर पदस्थ किया गया है।
इसी बैच की श्वेता कम्बोज को उप वनमंडलाधिकारी, अंबिकापुर वनमंडल से उप संचालक, गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व, बैकुंठपुर पदस्थ किया गया है।
सुमेध संजय सुरवणे को उप वनमंडलाधिकारी, सुकमा वनमंडल से उप संचालक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व, बीजापुर पदस्थ किया गया है।
वहीं तन्मय कौशिक को उप वनमंडलाधिकारी, रायगढ़ वनमंडल से वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), मुंगेली पदस्थ किया गया है।
यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।