*दिशा महिला आजीविका संगठन का वार्षिक अधिवेशन मोहला मुख्यालय में हुआ संपन्न*

*दिशा महिला आजीविका संगठन का वार्षिक अधिवेशन मोहला मुख्यालय में हुआ संपन्न*

*रजत महोत्सव वर्ष में महिला सशक्तिकरण व स्वच्छता का दिया संदेश*

मोहला

जिला मुख्यालय मोहला में सामुदायिक भवन में दिशा महिला आजीविका संकुल संगठन – मोहला द्वारा रजत महोत्सव वर्ष 2025 के अंतर्गत वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में एकता, आत्मनिर्भरता और आजीविका सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारतीय चंद्राकर, विशेष अतिथि सरपंच गजेन्द्र पुरामें, ग्राम के पटेल होरी लाल साहू तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी। कार्यक्रम की शरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में महिला ऑटो रिक्शा सेवा का शुभारंभ किया गया , जो महिला आजीविका की दिशा में एक नई पहल है।

अध्यक्ष सुकेश मंडावी, सचिव आशा जायसवाल, कोषाध्यक्ष हेमलता बाई ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभिन्न समूहों की दीदियों ने कृषि, पशुपालन और स्वरोजगार से जुड़ी सफलता की कहानियाँ साझा कीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में “बेटी हूँ मैं” नृत्य विशेष आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि ने कहा — “महिलाओं की प्रगति ही समाज की सच्ची प्रगति है।”

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित किया गया।

यह आयोजन क्षेत्रीय समन्वयक आर्य सर, पीआरपी चंद्रप्रभा चंद्राकर, अकाउंटेंट शैल निषाद और संकुल क्रेडर के सहयोग से सफल रहा। संचालन शबाना खान ने किया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी देखा गया है।