कुंती सिन्हा के साथ मारपीट सही नही,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो - विहिप बालोद जिला

कुंती सिन्हा के साथ मारपीट सही नही,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो - विहिप बालोद जिला
कुंती सिन्हा के साथ मारपीट सही नही,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो - विहिप बालोद जिला

 

 कुंती सिन्हा के साथ मारपीट सही नही,आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो - विहिप बालोद जिला

 बालोद :- अतिक्रमण हटाने के मामले में प्रशासन की कार्यवाही से नाराज कुछ महिलाओ के द्वारा नगर पंचायत गुरुर की पार्षद के साथ हिंसक वारदात करने के मामले पर विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल,मातृशक्ति संगठन बालोद जिला ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।

  व इसे सभ्य समाज के लिए गलत कदम बताया है।

  जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता जिला मंत्री राज सोनी,जिला संयोजिका सत्या साहू,उमेश सेन,बोधन भट्ट, परस साहू,शंकर साहू,मुरली साहू,ढाल साहू ने इस अप्रत्याशित हमले की घटना को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस से हमले की सही जांच करने व हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।

 संगठन नेताओ ने कहा है कि देवेंद्र सिन्हा हिंदू संगठन बजरंग दल से जुड़ा सक्रिय कार्यकर्ता है।

 एवं श्रीमती कुंती सिन्हा जी उनकी माँ है। इस हमले में हमारे कार्यकर्ता के घर मे घुसकर एक मातृशक्ति को पकड़कर बाहर निकालकर उसके साथ कई महिलाओं के द्वारा हमला करना मारपीट करना बीच सड़क पर पटकना यह भयावह घटना है।

  सभ्य समाज मे इस प्रकार की हिंसा की कोई जगह नही होना चाहिए इस हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। जिस प्रकार की कार्यवाही जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है। वह किसके आदेश पर किया गया है।

  क्यों तोड़फोड़ किया जा रहा है। यह प्रभावित परिवारों को कानूनी अधिकार प्रक्रिया से जानना चाहिए था संगठन का यह भी मानना है।

  कि लम्बे समय से उक्त भूमि पर काबिज परिवारों के साथ जिला प्रशासन आगे वैधानिक कार्यवाही करते हुए उनके व्यवसायिक व्यवस्थापन की व्यवस्था करेंगे ऐसा हम अपील करते है।

  लेकिन तोड़फोड़ की कार्यवाही प्रशासन के द्वारा किया गया और इस मामले पर कुछ लोगो के द्वारा टारगेट कर वार्ड पार्षद के साथ खुलेआम सड़क पर मारपीट को सही नही कहा जा सकता है।

  विश्व हिन्दू परिषद ने कहा है कि कुंती सिन्हा के साथ मारपीट की घटना को संगठन ने परिवार के ऊपर हमला माना है। और जिला प्रशासन से हमारी मांग है कि इस हमले में दोषी लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाए जिससे इस प्रकार की कार्यवाही करने वालो को सबक मिले व गुरुर जैसे शांत नगर व शांतिप्रिय जनता व व्यापारी भाइयों के बीच प्रेम व्यवहार बना रहे।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406