*NHM कर्मचारी संघ की हड़ताल 29वें दिन भी जारी, राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग कर जताया विरोध*

NHM कर्मचारियों की29वें दिन भी जारी, राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग कर जताया विरोध
मोहला
छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 29वें दिन भी जारी रही। जिला MMAC में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।
एनएचएम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है। इन प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति 27% वेतन वृद्धि एवं अन्य प्रमुख मांगों के निराकरणऔर निष्कासित कर्मचारियों की बहाली जैसी महत्वपूर्ण मांगे शामिल हैं।
धरना स्थल पर बोलते हुए संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा, "हम पिछले 29 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को मनवाने के लिए हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार हमारी सुध नहीं ले रही है। हमारी स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि अब हमारे पास इच्छा मृत्यु के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।"
कर्मचारियों ने कहा कि वे जीवन भर स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी सेवाएं देते रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान न देना उनके भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल के कारण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे आम जनता को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।