*BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता शोकाकुल परिवार के घर भटगांव व खरीदी पहुंचकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने संवेदनाएं की प्रकट*
*भटगांव एवं खरदी के शोकाकुल परिवारों के बीच पहुँची जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह*
*दिवंगत आत्माओं के प्रति व्यक्त की श्रद्धांजलि*
मोहला
खड़गांव क्षेत्र में शोक की घड़ी में संवेदना प्रकट करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह भटगांव एवं खरदी गाँव में पहुंचीं। भटगांव में उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सोनाऊं कड़ियाम की पत्नी सुरजोतिन बाई के निधन पर परिवारजनों से भेंट की। उन्होंने कहा कि सुरजोतिन बाई अपने सादगीपूर्ण, सेवा भावी और सौम्य स्वभाव के लिए पूरे गांव में आदरणीय थीं। उनके जाने से न केवल परिवार, बल्कि पूरा समाज एक सम्मानित महिला से वंचित हो गया है।

इसके पश्चात श्रीमती सिंह खरदी पहुँचीं, जहाँ भाजपा के कार्यकर्ता मोची राम जी की 101 वर्षीय माता के निधन पर अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुईं। उन्होंने कहा कि इस महान माता ने अपने जीवन में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद अपने परिवार व समाज में संस्कार, मेहनत और अनुशासन की मजबूत नींव स्थापित की। इतनी लंबी आयु तक स्वस्थ जीवन जीना स्वयं में प्रेरणादायी है और समाज के लिए मिसाल है।
उन्होंने दोनों ही परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि —
"ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करें।"उन्होंने यह भी कहा कि दुःख के समय परिवारों के साथ खड़ा रहना हम सबका सामाजिक दायित्व है। क्षेत्र की जनता और प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा

इस दौरान राजीव तिवारी जिला मंत्री, मानसिंह टेकाम जिला मंत्री, फकीर शाह नेताम वरिष्ठ कार्यकर्ता, घनश्याम कड़ियाम भाजपा महामंत्री मंडल मानपुर, नीतू परचापी जनपद सदस्य,वीर नारायण यूके एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों ने उनके आगमन को भावनात्मक संबल बताते हुए आभार व्यक्त किया।