*युवा कांग्रेस के द्वारा जिला मुख्यालय मोहला में किया गया PM नरेंद्र मोदी का पुतला दहन*

*युवा कांग्रेस के द्वारा जिला मुख्यालय मोहला में किया गया PM नरेंद्र मोदी का पुतला दहन*

जिला मुख्यालय मोहला में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए दिनांक 25/02/2026 को मोहला नगर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिब की गिरफ्तारी के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया है। यह कार्यक्रम जिला युवा कांग्रेस मोहला मानपुर अं. चौंकी द्वारा किया गया ।

जिसमें "उदय भानू चिब को रिहा करना होगा" के नाराे के साथ जिला युवा कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर , विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय राजपूत , जिला संगठन प्रभारी एवं जिला महासचिव युवा कांग्रेस हिमांशु मेश्राम (लाला भाऊ) ,पूर्व जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मण्डावी , महेश कुंजाम जनपद सदस्य मोहला , अब्दुल खालिक जानु ब्लॉक अध्यक्ष मोहला , युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहला हेमदास मण्डावी, कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष संतानु रावटे , मीडिया प्रभारी हरीश सिन्हा एवं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों कि उपस्थित देखी गई है।!