*जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा कार्यालय मोहला का किया गया घेराव*

*जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भाजपा कार्यालय मोहला का किया गया घेराव*

दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा पदाधिकारी द्वारा अफीम की खेती, बना भाजपा कार्यालय घेराव का कारण 

महिलाओं ने बनाया एलपीजी गैस के बढ़ते दामों को प्रमुख विषय , आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया,

मोहला

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के मुख्यालय मोहला मैं कांग्रेस पार्टी के द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव का कार्यक्रम किया गया है।

गौरतलाप है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में अफीम की खेती को लेकर लगातार नई-नई जानकारियां प्राप्त हो रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के भिन्न-भिन्न स्थानों पर लगातार हो रही अफीम की खेती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विरोध प्रदर्शन हेतु 12 मार्च का समय सुनिश्चित करते हुए जिले के कार्यकर्ताओं को आदेशित किया था जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कार्यक्रम को नेतृत्व करने हेतु प्रभारीयो की नियुक्ति भी की गई है।

जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी मैं भाजपा कार्यालय घेराव हेतु पूर्व विधायक भुवनेश्वर बघेल विधायक डोंगरगढ़ को प्रभारी नियुक्त करते हुए कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, युवा अध्यक्ष मनीष निर्मलकर महिला अध्यक्ष समेत समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया है।

भाजपा कार्यालय घेराव हेतु समस्त कार्यकर्ताओं के द्वारा नारे लगाते हुए नगर भ्रमण कर भाजपा कार्यालय घेराव का प्रयास किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के समस्त कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को देखा गया है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की अफीम की खेती एवं घरेलू एलपीजी गैस के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं भाजपा कर्यालय घेराव किया गया। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भुवनेश्वर बघेल, नारायण लाल खंडेलवाल, कन्हैया सिंह राजपूत, तेज कवर नेताम(पूर्व विधायक मोहला-मानपुर)सुरजीत सिंह ठाकुर, मनीष निर्मलकर, अब्दुल खालिक खान, अजय राजपूत,मीना मांझी ,लता साल, सरस्वती ठाकुर समेत जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण देखे गए जिसमें युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस कि उपस्थित भी देखी गई है।

पुलिस विभाग द्वारा की सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे, जिसके तहत भाजपा कार्यालय स्थित भोजटोला रोड पर पुलिस विभाग कि उपस्थित समेत बैरिकेटिंग भी देखी गई।