*अंबागढ़ चौकी नगर में 6जून को आर्थिक व्यवस्था विषय पर बौद्ध समाज द्वारा सम्मेलन का किया जा रहा आयोजन*

*अंबागढ़ चौकी नगर में 6जून को आर्थिक व्यवस्था विषय पर बौद्ध समाज  द्वारा सम्मेलन का किया जा रहा आयोजन*

MMAC _//बौद्धों की स्वतंत्र आर्थिक व्यवस्था को सफ़ल बनाने सम्मेलन का आयोजन 

      अंबागढ़ चौकी में बौद्धों के सर्वांगीण उन्नति के लिए बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते कदम दिनांक 6 जून 2026 दिन शनिवार को गुरुकृपा पैलेस नया हॉस्पिटल गार्डन रोड अंबागढ़ चौकी में भारतीय बौद्ध महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयु. डॉ राजरतन आंबेडकर जी आग़ाज़ करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों से बौद्ध समाज के लोग जुटेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ से लगा हुआ जिला महाराष्ट्र से भी बौद्ध अनुयायियों का ताता लगेगा।

        आयोजन को सफल बनाने भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़,परिक्षेत्र डोंगरगांव सभी से अपील करती है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर आयोजन को सफल बनाने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के समस्त सदस्य गण सम्मिलित होंगे।उक्त जानकारी भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के राज्य महासचिव आयु .नारद टेंभुरकर ने दी।