*बिन मौसम बरसात का असर दिखा किसानों के चहरों पर, खंड वर्षा ने बढ़ाई चिंता*

*बिन मौसम बरसात का असर दिखा किसानों के चहरों पर, खंड वर्षा ने बढ़ाई चिंता*

विनोद कुमार - अर्नब के बाद अब अकवान चक्रवात का असर, काली बदली और सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड, खेत में रखे किसानो के धान पर मंडराया बारिश का खतरा

मोहला//22 नवंबर 2026//

 मोहला-मानपुर जिले में अर्नब तूफान के बाद अब अकवान चक्रवात का असर पीछले कुछ दिनों से लगातार दिखाई दे रहा है। सुबह से ही आसमान में काले बदल छाए हुए है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है।

खासकर मानपुर और औंधी जैसे वनांचल क्षेत्र में मौसम का प्रभाव अधिक देखा जा रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंताए बढ़ा दी है। खेतों और खलिहानों में रखे धान पर बारिश से नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं धान खरीदी केंद्रों में खुले में रखे धान को सुरक्षित रखना भी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। फिलहाल खंड बारिश हो रही है, लेकिन आसमान में छाई काली बदली और मौसम के बदले तेवर से बारिश की आशंका जरूर जताए रहे हैं।

*ग्रामीण और आदिवासी बहुल क्षेत्र के विद्यार्थी आग कि लो से शरीरक गर्म करते हुए  देखे गए*

बारिश और ठंड का आलम कुछ इस प्रकार है कि क्षेत्र में ठंड और कोहरा देखा जा सकता है। साथ ही साथ क्षेत्र वासियों की एक अनूठी परंपरा के साथ क्षेत्रवासी पारंपरिक रूप से एकादशी के उपरांत क्षेत्र में को अंगीठी कि लौ से शरीर को गर्म रखने का प्रयास करते हुए भी देखा जा सकता हैं।