*महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने अचानक किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण*

*महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी ने अचानक किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण*

*मोहला-मानपुर-अंबागड़ चौकी के आंगनबाड़ी केंद्रों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, नवपदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर सौरभ ने किया सघन आकस्मिक निरीक्षण*

मोहला

महिला एवं बाल विकास विभाग के नवपदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी  समीर सौरभ ने पदभार संभालते ही मैदानी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति परखने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमले में हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ ने आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित विभागीय गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मैदानी अमले को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने, केंद्रों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं मुस्तैदी बरतने की सख्त हिदायत दी।

*अचानक निरीक्षण से साफ संदेश—अब फील्ड में दिखनी चाहिए कागजी कार्रवाई और इमानदारी से काम करने वाले कार्मचारी*

नवपदस्थ जिला कार्यक्रम अधिकारी के इस तरह अचानक क्षेत्र में पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किए जाने से विभागीय कर्मचारीयो में भी स्पष्ट संदेश गया है कि अब केवल कागजों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम दिखाई देना चाहिए। अधिकारी के आकस्मिक भ्रमण को विभागीय व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। निरीक्षण के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मैदानी कर्मचारियों के बीच भी यह संदेश पहुंचा है कि अपने कार्यों के प्रति सजग रहना होगा और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर सौरभ की इस सक्रियता से महिला एवं बाल विकास विभाग की मैदानी व्यवस्था में नई कसावट आने की उम्मीद है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के आकस्मिक निरीक्षण जारी रहने से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली और विभागीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।