*मोहला नगर में स्थापित विभिन्न गणेश प्रतिभाओं में हर किसी में है खास बात*

*मोहला नगर में स्थापित विभिन्न गणेश प्रतिभाओं में हर किसी में है खास बात*

आकर्षक रूप रंग और पंडाल के साथ दिखी भगवान गणेश की प्रतिमाएं 

मोहला

जिला मुख्यालय मोहला में गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में विभिन्न प्रकार की गणेश भगवान की प्रतिमाएं स्थापित की गई है जिसमें कहीं पर भगवान शिव के साथ उन्हें देखा गया तो कहीं भगवान गणेश की बाल रूप की प्रतिमाएं देखी गई साथ ही साथ मां पार्वती के साथ झूले पर तो कहीं पर नंदी के साथ भगवान की प्रतिमाएं देखी गई आकर्षक रंगों और बेहतरीन कारीगरी के साथ प्रतिमाओं का निर्माण क्षेत्र के मूर्ति कलाकारों के द्वारा किया गया है मोहला नगर में स्थापित विभिन्न प्रतिमाएं मोहला नगर समेत अंबागढ़ चौकी व अन्य आसपास के क्षेत्र के मूर्ति कलाकारों के द्वारा निर्मित प्रतिमाओं की स्थापना मोहला नगर के विभिन्न वार्डों/चौक/ चौराहों पर की गई है।

बाजार चौक पर स्थित गणेश प्रतिमा 

वार्ड क्रमांक 6 पर स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा अपने अष्ट स्वरूप में देखी जा रही है जिसमें प्रमुख रूप से विशाल मूर्ति पर भगवान गणेश की साथ छोटी-छोटी प्रतिमाएं एवं एक विशाल प्रतिमा को देखा जा सकता है इसके अलावा छोटे गणेश भगवान की भी स्थापना की गई है।

शिव मंदिर पारा

वार्ड क्रमांक 8 पुराण शिव मंदिर क्षेत्र तालाब के समीप स्थित यह गणेश प्रतिमा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अंबागढ़ चौकी से मंगाई गई है जिसमें भगवान गणेश द्वारा सिंहासन पर बैठकर शिवलिंग को हाथ में रखे हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है यह प्रतिमा शिवनगर के राजा के रूप में देखी जा रही है।

यादव पारा खडगांव रोड पर स्थित गणेश प्रतिमा 

प्रमुख रूप से खडगांव रोड स्थित पल के समीप भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है जिसमें विशेष रूप से माता पार्वती के द्वारा अपने पुत्र को क्रीडा के दौरान झूले पर झूलते हुए देखा जा सकता है। 

बाजार चौक गली नंबर 4 के स्थित गजानंद स्वामी 

डाकघर के समीप स्थित गजानंद स्वामी में विशेष कर चमकदार स्टोन का उपयोग कर प्रतिमा के आभूषणों को दिखाने का प्रयास मूर्तिकार द्वारा किया गया है जिसमें भाव चमक के साथ गणपति के मुकुट एवं कुंडल समेत अन्य आभूषणों को देखा जा सकता है। 

वार्ड क्रमांक 3 की गणेश प्रतिमा 

इस प्रतिमा में भगवान गणेश कमल के पष्प में बैठकर वीणा के साथ अपने पिता भगवान शिव के साथ देखे जा सकते हैं जिसमें भगवान गणेश की पूर्ण एवं खड़ी प्रतिमा जैसी प्रतीत होती है लेकिन वह बैठकर वीणा बजाते हुए देखे जा सकते हैं भगवान शिव अपने सर्प और चंद्र को  भी साथ दिखाया गया हैं। 

उत्तर मुखी गणेश भगवान की प्रतिमा 

मानपुर रोड पेट्रोल पंप के समय स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा उत्तर मुखी प्रतिमा के रूप में देखी गई है जिसमें भगवान गणेश को आकर्षक पंडाल में सामान्य स्थिति में बैठे हुए देखे जा सकते हैं। 

फौव्वारे चौक के राजा 

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के समीप मंच पर स्थापित किए गए फौव्वारा चौक के राजा के रूप में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा वाले रूप में नदी के साथ देखे गए हैं जिसमें कल पर्दे और प्रतिमा के नीचे ग्रीन मैट का उपयोग करते हुए प्राकृतिक रूप देने का प्रयास मंडल के द्वारा किया गया है।

बप्पा मोरया गणेश उत्सव समिति 

यह गणेश पंडाल जिला चिकित्सालय के समीप स्थित स्थित है जहां पर बैंकों के मध्य स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा सुंदर गुलाबी रंगों से सुशोभित नजर आ रही है जिसमें गुलाबी धोती व गुलाबी पगड़ी के बीच भगवान गणेश श्री प्रतिमा अपने आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 

वार्ड क्रमांक 15 के गणेश प्रतिमा 

PHE विभाग के सम ऐप यह प्रतिमा पिता और पुत्र के संबंध को दर्शाता है जिसमें भगवान शिव अपने पुत्र को कुछ कह रहे हैं यह प्रतीत हो रहा है और भवगवान गणेश को हाथ जोड़कर अपने पिता की बातों को सुनते हुए सामने देखे जा सकता है।