*दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीटेझर निर्माणधिन मार्ग का किया निरीक्षण*

*दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीटेझर निर्माणधिन मार्ग का किया निरीक्षण*

*बिटेझर–मोहला मार्ग के डामरीकरण कार्य का जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह द्वारा निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश* 

मोहला

माटकसा प्रवास के दौरान बिटेझर से मोहला तक निर्माणाधीन सड़क डामरीकरण कार्य का जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर उपस्थित अधिकारियों एवं ठेकेदार से कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि सड़क मजबूत, टिकाऊ एवं दीर्घकालिक उपयोग के योग्य बन सके। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और आवागमन का प्रमुख साधन है, इसलिए इसकी गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की बारीकी से जांच करने तथा डामरीकरण कार्य में मोटाई, मजबूती और जल निकासी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो और सड़क निर्माण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनी रहे।

 नम्रता सिंह ने कहा कि सड़क पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुगमता मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहने कि जानकारी प्राप्त हुई।