*मंत्री टंकराम वर्मा की अध्यक्षता में मोहला नगर में निकाली गई सेवा ज्योति यात्रा*
मोहला नगर के दशहरा मैदान से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, मंत्री टंक राम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही सहभागिता
मोहला, 7 अक्टूबर 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्षों की प्रेरक यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिला मुख्यालय मोहला के दशहरा मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा–सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। आयोजन में क्षेत्रीय लोगों ने सहभागिता करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वनोपज समिति छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, उपाध्यक्ष भोजेश शाह, जिला प्रभारी देवलाल ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता एवं नरसिंह भंडारी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश जैन गुजराती, जिला उपाध्यक्ष रेणु टांडिया एवं रमेश हिंडामे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके बाद राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। आयोजन स्थल पर विभिन्न स्वस्थ सहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया। इस दौरान योजनाओं, उपलब्धियों और कार्यों की जानकारी ली गई।

प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण
विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का लाइव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में भी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत वातावरण में लोगों ने देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
दशहरा मैदान से निकली मशाल रैली, गांधी प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन

विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मशाल रैली का आयोजन भी किया गया। रैली दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर मोहला नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल तक पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद मशाल रैली का समापन किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में मदन साहू, विजय जैन, भारत भूषण राजपूत, सुशीला गावरे, राजू तिवारी, राजू टांडिया, अम्बर जोशी, अविनाश त्रिपाठी, कमलेश सारस्वत, रियाजउद्दीन कुरैशी, अजहरुद्दीन, नेहरू रजक, पुलकित खंडेलवाल, आफताब खान, गजेंद्र मंडावी, कुंजलता हरमुख, आशीष द्विवेदी, अमित श्रीवास्तव, कमल तापड़िया, प्रकाश मिश्रा, संदीप साहू, चंदन उपाध्याय, विमल यादव, रविंदर कौर, ललिता धारगावे, राकेश साहू, अंकित पांडे, प्रथम त्रिपाठी एवं प्रणय त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।