*ग्राम पीडिंगपार में सीताराम शहीद दिवस पर विधायक मांडवी हुए सम्मिलित*
*सीताराम कंवर शहादत दिवस पर वीर शहीद को नमन, प्रतिभाओं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान*
मोहला 9 अक्मोटूबर 2026
मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचायत ग्राम - पीड़िंगपार में कंवर समाज द्वारा वीर शहीद सीताराम कंवर का शहादत दिवस भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय. इंद्रशाह मंडावी, भी शामिल हुए। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओ का प्रदर्शन किया। वहीं,

शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वर्ष 2025-26 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विधायक इंद्रशाह मंडावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वीर शहीद सीताराम कंवर का बलिदान समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे महापुरुषों के संघर्ष और त्याग को याद करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति शिक्षा, एकता और अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने से संभव है। बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और वरिष्ठजनों के योगदान का सम्मान करना एक सशक्त समाज की पहचान है।

उन्होंने सम्मानित सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के लिए बधाई दी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरपंच चैतुराम चंद्रवंशी, अकलेश बाई चंद्रवंशी, मदनलाल चंद्रवंशी, ठाकुरराम चंद्रवंशी, चंद्रकला चंद्रवंशी, भगवान राम चंद्रवंशी, लगणुराम चंद्रवंशी, हरिचंद्र पैकरा, रामखिलावन चंद्रवंशी, धनकुंवर चंद्रवंशी, रामकली कँवर, खिलेश गंगासागर, कल्पना चंद्रवंशी एवं समस्त समाजजन, समस्त ग्रामवासी उपस्तिथ रहे।