*शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन**

*शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन**

 मोहला

आज दिनांक को जिला मुख्यालय मोहला में विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। यह प्रदर्शन प्रमुख रूप से छुरिया मंदिर प्रांगण मैं किया गया इसके उपरांत विभिन्न वक्ताओं के द्वारा अपना-अपना पक्ष और बातें रखी गई। इसके उपरांत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया है।

ज्ञापन में रही प्रमुख बातें-

छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में शिक्षक संवर्ग अंतर्गत सहायक शिक्षक एवं शिक्षक लंबी अवधि से अनवरत अपनी सेवा प्रदान कर रहे है वे सभी शिक्षक संघ कि दो प्रमुख मांगें 

1. छत्तीसगढ़ में सेवारत शिक्षकों को अन्य राज्यों की भांति विशेष टी.ई.टी (मातृ राज्य मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, असम व अन्य राज्यों की तरह) अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा प्रदान कर, वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमानुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करें।

2. मोदी के गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर शिक्षक संवर्ग की नियुक्ति तिथि से से पूर्व सेवा गणना करते हुए क्रमोंन्नत, पेंशन सहित समस्त लाभ प्रदान किया जावे।

 मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शासन स्तर पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि वर्षों से स्कूल शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को न्याय एवं सेवा सुरक्षा प्राप्त हो सके।

इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहला ब्लॉक के विभिन्न शिक्षक एवं सहायक शिक्षको कि उपस्थिति बड़ी संख्या में देखने को मिली।