दुर्ग संभाग का संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन

आर के देवांगन

दुर्ग संभाग का संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन
दुर्ग संभाग का संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग संभाग का संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन

DURG: Chhattisgarh//दुर्ग संभाग का संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन का आयोजन सनसाइन हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया गया।

जिसमें दुर्ग संभाग के 7 जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए।

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुण्डरा से कु.टोमांशिक पटेल, कु. भाविका देवांगन और कु.नंदनी विश्वकर्मा ने दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व किये।

10 से 14 आयु वर्ग में कु. टोमांशिक पटेल और कु. भाविका देवांगन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता 2024 में अपना स्थान सुरक्षित किये।

हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शासकीय आयुर्वेद औषधालय तेलीगुण्डरा के योग प्रशिक्षक महेन्द्र कुमार साहू द्वारा निःशुल्क नियमित योग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

आपको बता दें संभाग स्तरीय योगा प्रशिक्षण में बच्चों की उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रदीप महिलांगे (बीईओ पाटन) गोविन्द साव (बीईओ दुर्ग), खिलेन्द्र कुमार साहू (शिक्षक), जैनेन्द्र गंजीर(समन्वयक),एम.एल.वर्मा (प्रधान पाठक), हेमन्त कुर्रे(प्रधान पाठक), चन्द्रहास साहू(प्रधान पाठक अण्डा), दिनेश कुमार साहू (सभापति जनपद पंचायत पाटन),मनीष पटेल (सरपंच), आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.डी.एल.चतुर्वेदी ,फार्मासिस्ट पी. एन. सोनवानी, तिलक साहू , नरेन्द्र कुमार पटेल,ईश्वर देवांगन(पंच) साथ ही अन्य लोगों ने बधाई दिये।

देखते रहिए cgnewsplus24 आर के देवांगन की खास रिपोर्ट......