पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी जिले के 27 हजार 702 किसानों के खातों में 5 करोड़ 67 लाख रुपए हस्तांतरित कृषि विज्ञान केंद्र सलका में संपन्न हुआ वर्चुवल कार्यक्रम

Dhruv jaiswal

कोरिया/ देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 जून को उत्तरप्रदेष राज्य के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर देश के 9.26 करोड़ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधी योजना की 17वीं किस्त 20

हजार करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी किया गया। इसके अंतर्गत कोरिया जिले के कुल 27 हजार 702 किसानों के खातों में 5 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से जारी किया गया। कोरिया जिले में प्रधानमंत्री किसान उत्सव का आयोजन कृषि

विज्ञान केन्द्र सलका में किया गया। उक्त कार्यक्रम का प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया गया। बता दे कि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। इसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से देश के पात्र किसानों को 2000- 2000 रुपए की 3 समान किस्तों में साल भर में 6000 रुपये उनके खाते में डाले जाते हैं। देश

के किसानों की आर्थिक मदद लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, गणमान्य नागरिक श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री लक्ष्मण राजवाड़े, श्री भानूपाल, उप संचालक कृषि श्री

राजेश कुमार भारती, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रमुख श्री कमलेश सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री विजय कुमार एवं केशव चंद्र राजहंस, बैकुण्ठपुर एवं सोनहत विकासखण्ड से हितग्राही किसान उपस्थित थे।