गौठान बना है पर 3 साल से गौठान में जाली तार नहीं,, पौधा से लेकर गौठान के अन्य सामानों को असामाजिक तत्व पहुंचा रहे नुकसान।

गुंडरदेही// ब्लॉक मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ईरागुडा के गौठान में जाली तार लगाने सरपंच पिछले तीन साल से सीएम हाउस, जिला जनदर्शन और विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद सीईओ और जिला पंचायत तक फरियाद लगा चुका है। परन्तु आश्वासन के अलावा आज तक कुछ नहीं मिला। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच के कार्यकाल में गौठान योजना की शुरुआत हुई थी। जो दूसरा सरपंच के कार्यकाल 2 साल बीत जाने के बाद भी गौठान की घेराव करने के लिए जाली तार की स्वीकृति नहीं मिली है। वहीं घेराव नहीं होने के कारण गौठान में लगाया गया एक भी पौधा सुरक्षित नहीं है। 

आपको बता दें कि गौठान की घेराव नहीं होने के कारण जानवरों के पानी पीने के लिए बनाया गया टंकी कई टुकड़ों में बट चुका है। सरपंच योगेश कुमार चंद्राकर ने कहा यह टंकी पूर्व में बना था। काली मिट्टी होने के कारण कई जगहों पर दरार पड़ रहा है। स्व सहायता समूह की महिलाएं जानवर के लिए बनाए गए टंकी में कंपोस्ट खाद बना रहे हैं। 

गौठान में कंपोस्ट खाद बनाने में महिला स्व सहायता समूह जय दुर्गा समूह के अध्यक्ष जानकी निषाद से जानकारी के अनुसार 20 टाका में वर्तमान में खाद बनाने का कार्य प्रगति पर है। परंतु बरसात के समय ऊपर छपरी होने के कारण पानी टपकने से खाद बनाने में छलनी करने में व खाद को स्टाक रखने में समस्या सामने आ रही है। लगभग 24 महीने के कार्यकाल में लगभग डेढ़ लाख रुपए की खाद की बिक्री महिला स्व सहायता समूह कर चुके हैं। 

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच के कार्यकाल में लगभग 6 लाख रुपए की लागत से गौठान का निर्माण हुआ था। अब वर्तमान सरपंच लगभग 4 लाख रुपए खर्च कर गौठान का संचालन कर रहे हैं। 

किसान कन्हैया लाल ठाकुर ने कहा गौठान में सुरक्षा नहीं होने के कारण जानवर खेत तक पहुंच रहे हैं। फसल बचाने में समस्या सामने आ रही है। किसान शिव नारायण निषाद ने कहा कई महीनों से गोठान में सुरक्षा घेरा की मांग कर रहे हैं फिर भी शासन-प्रशासन गौठान को सुरक्षित रखने कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 

किसान अशोक यादव ने कहा पता नहीं सरकार की योजना कहां है, गौठान बने 3 साल हो गया। पर अब तक सुरक्षा घेरा नहीं। अनूप साहू भोलाराम निषाद आजूराम विश्वकर्मा सभी किसानों ने गौठान में सुरक्षा घेरा लगाने की मांग की, जिससे फसल बच सके और गौठान में मवेशी सुरक्षित रहे सड़क पर ना पहुंचे। 

इस मामले में सरपंच योगेश कुमार चंद्राकर ने कहा इस संबंध में मुख्यमंत्री जिला पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ जनपद सीओ को पत्र लिख चुका हूं। पर अभी तक सिर्फ मुझे आश्वासन मिला है। 

इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत गुंडरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वन कुमार पूसाम ने कहा इसका प्रस्ताव बनाकर जिला को भेज दिए हैं। गोठान में सुरक्षा घेरा खनिज न्यास निधि से होगा। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

मो:

7067327173

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus