कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके के मार्गदर्शन में

कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके के मार्गदर्शन में
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके के मार्गदर्शन में

 

   कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके के मार्गदर्शन में "दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार थीम के आधार पर पूरे जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन

  03 से 05 मार्च 2024 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्याक्रम के तहत घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।

  बालोद :- कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे. एल. उइके के मार्गदर्शन में "दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार थीम के आधार पर जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम का आयोजन

  03 मार्च से 05 मार्च 2024 तक किया जायेगा। जिसमें प्रथम दिवस दिनांक 03 मार्च 2024 दिन रविवार को बुथ स्तर पर 0 से 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी।

  द्वितीय व तृतीय दिवस दिनांक 04 एवं 05 मार्च 2024 को कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जायेगी।

        मार्च 2014 में भारत को पोलियो मुक्त देश प्रमाणीकरण किया जा चुका है। लेकिन पोलियो कुछ देशों में अभी भी है और फिर लौट सकता है।

   बच्चों की सुरक्षा में कोई चूक न हो इसीलिए पल्स पोलियो दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

  जिला बालोद अन्तर्गत शून्य से पाँच वर्ष के आयु के अनुमानित 78388 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

     जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि विकासखण्डवार बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

  जिसके तहत् विकासखण्ड बालोद में 12296, डौंडी में 15253, डौंडी लोहारा में 18959, गुण्डरदेही में 19500 एवं विकासखण्ड गुरूर में 12380 बच्चों को पोलियो वैक्सीन से प्रतिरक्षित किया जावेगा।

   इस प्रकार कुल 78388 बच्चों को 743 यूथ एवं 2531 स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं अन्य सहयोगी द्वारा पोलियो की दवा पिलाया जायेगा।

  जिले में 96 सेक्टर बनाये गये हैं। सेक्टर स्तर पर चिकित्सा अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया गया है।

  ट्रांजिट स्थल बस स्टैण्ड और मुख्य चौराहा पर 67 सदस्यीय टीम तथा मेला एवं बाजार स्थल पर 206 सदस्यीय टीम इसी प्रकार ईंट भट्टा, निर्माणाधीन क्षेत्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में 76 सदस्यीय मोबाईल टीम लगाई गई है।

    विकासखण्ड स्तर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं प्रत्येक विकासखण्ड के निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी बनाये गये है

विकासखण्ड बालोद के लिए डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह जिला टीकाकरण अधिकारी, विकासखण्ड डौण्डी

 डॉ. पी.एल. मेरिया, जिला मलेरिया अधिकारी, विकासखण्ड डौण्डीलोहारा 

अखिलेश शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विकासखण्ड गुण्डरदेही 

डॉ. अरविंद मिश्रा, जिला सलाहकार, विकासखण्ड गुरूर 

रविकान्त साहू, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए दायित्व सौंपा गया है।

पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु दीवार लेखन, माइकिंग द्वारा तथा पोस्टर

   पाम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

  स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जावेगा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406