**नर्मदा धाम सुरसुली में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सामूहिक भवानी शंकर रुद्राभिषेक, भव्य तैयारियाँ जारी* 

प्रेमचंद

**नर्मदा धाम सुरसुली में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सामूहिक भवानी शंकर रुद्राभिषेक, भव्य तैयारियाँ जारी* 

छत्तीसगढ़ बालोद देवरी बंगला

*नर्मदा धाम सुरसुली में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सामूहिक भवानी शंकर रुद्राभिषेक, भव्य तैयारियाँ जारी* 

देवरी। संकल्प जन सेवा समिति देवरी के तत्वावधान एवं आंचलिक ग्रामवासियों के सहयोग से महाशिवरात्रि पर्व तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व (1000 वर्ष पूर्ण) के शुभ अवसर पर दिनांक 15 फरवरी 2026, रविवार को नर्मदा धाम, सुरसुली (देवरी) में सामूहिक भवानी शंकर रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर नर्मदा मैदान सुरसुली में व्यापक स्तर पर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

आयोजन स्थल पर आकर्षक मंच निर्माण, विद्युत साज-सज्जा, सुदृढ़ ध्वनि व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। भगवान शिव-पार्वती विवाह प्रसंग एवं माँ गंगा आरती की तर्ज पर भव्य माँ नर्मदा आरती के लिए विशेष मंच तैयार किया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो सके।

कार्यक्रम में बनारस विश्वविद्यालय के विद्वान आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चार एवं शास्त्रोक्त विधि-विधान से रुद्राभिषेक संपन्न कराया जाएगा। प्रमुख आचार्य के रूप में पं. हितेश तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रुद्राक्ष वितरण एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। यजमानों को पूजा सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि समस्त पूजन सामग्री आयोजन समिति द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।

संस्था के संचालक श्री भरत देवांगन ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईसेक्ट कंप्यूटर देवरी के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग रहेगा। साथ ही सीजी न्यूज़ प्लस 24 तथा यूट्यूब चैनल “व्लॉगिफाई” के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है