*नवोदय चयन परीक्षा के पूर्व सेजेस मोहला में मॉक टेस्ट का किया गया आयोजन*

*नवोदय चयन परीक्षा के पूर्व सेजेस मोहला में मॉक टेस्ट का किया गया आयोजन*

मोहला//22 नवंबर 2026//

शिक्षको के प्रयास से रविवार को संकुल केंद्र मोहला 1 और 2 में नवोदय मॉक टेस्ट परीक्षा का आयोजन सेजेस मोहला में किया गया था। जिसमें 50 से अधिक स्कूली छात्रों ने भाग लिया। जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन, संकुल समन्वयक मलेश कुमार मालेकर , प्रधानपाठक नंदकुमार साहू, मनोज कुमार देवांगन, हिरोंदा मैडम , भूपेंद्र कुमार भारद्वाज, प्रवीण सिंह प्रधान पाठक शैलेश उर्वशा, नूतन साहू समेत क्षेत्र के विभिन्न शिक्षकों ने नवोदय चयन परीक्षा हेतु अधिकतम सेवा देकर छात्रों की शिक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत है।

ने अपना सहयोग प्रदान करते हुए भिन्न-भिन्न दिवसों पर भिन्न-भिन्न विषयों पर छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ तर्क और आकलन की भी जानकारी दी है जिसकी सहायता से बच्चे लगातार प्रयासरत हैं और परीक्षा हेतु स्वयं को मजबूत भी करते हुए देखे गए हैं साथ ही साथ विभिन्न शिक्षक अपने विद्यालय स्तर पर भी लगातार छात्रों पर मेहनत करते हुए नजर आते हैं इसी क्रम में ब्लॉक मुख्यालय में स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में मॉक टेस्ट आयोजित किया गया था। जिसमें मोहला ब्लॉक के शासकीय तथा गैर शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें लक्ष्य कुमार यादव ने 90 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

इस मॉक टेस्ट का उद्देश्य किसी विद्यार्थी का मनोबल कम करना नहीं बल्कि उसके मनोबल को बढ़ाना और नवोदय चयन परीक्षा हेतु स्थिति को जांचना था । नवोदय चयन परीक्षा हेतु जल्द ही निश्चित तारीख बीते की जानी है इसके पूर्व ही विद्यार्थियों को पूर्ण रूप से तैयार करना जरूरी भी है। विद्यार्थी के भविष्य को बढ़ाने में शिक्षक समेत पालक द्वारा छात्र को सहयोग प्रदान हो सके।