छत्रपति शिवाजी जयंती पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम सम्मानित*
प्रेमचंद
*छत्रपति शिवाजी जयंती पर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम सम्मानित*। हरा भरा, स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम द्वारा लगातार 155 वें सप्ताह के अंतर्गत परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में चल रहे स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान के लिए छत्रपति शिवाजी जयंती पर ग्राम परसतराई में छत्रपति शिवाजी सभागार एवं उद्यान के लोकार्पण के अवसर पर ग्राम परसतराई एवं सर्किल समिति रौना के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति को प्रतीक चिन्ह एवं प्रत्येक सदस्य को फूल माला,गमछा देकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुंडरदेही विधानसभा विधायक कुंवर सिंह निषाद एवं अतिविशिष्ट अतिथि चेमन देशमुख,अध्यक्ष जिला भाजपा, बालोद के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान पूर्व शिवाजी उद्यान में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ टीम के सदस्यों, आयोजन कर्ता एवं परसतराई ग्राम के लोगों द्वारा काफी मात्रा में फूल के पौधे, फलदार पौधे, छायादार पौधे का पौधारोपण किया गया एवं आसपास स्वच्छता कार्य भी किया गया।लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी आयोजन कर्ताओं ने ली। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि देशमुख ने बताया कि हमारी संस्था लगातार लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक कर रही है जिसका प्रभाव अधिकतर जगह के लोगों पर पड़ रहा है और वे जागरूक होकर इस क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं जोकि बहुत ही सराहनीय है। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के आजीवन सदस्य कुंवर सिंह देशमुख ने परसतराई ग्राम के ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की मुख्य धारा से जुड़कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के लिए कार्य करें। क्योंकि हमारी समिति के सदस्य इस क्षेत्र में स्वयं साफ-सफाई एवं पौधारोपण का कार्य करके ही लोगों को जागरूक कर रही है। हमारी संस्था से जुड़कर कार्य करने के लिए 7879558764 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वच्छ धरा वेलफेयर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषि देशमुख, आजीवन सदस्य कुंवर सिंह देशमुख, हेमेंद्र साहू,राम पटेल, चितरंजन दुर्गा देशमुख, शत्रुघ्न साहू, गुणराज पटेल,अमन पटेल, बिरेंद्र देशमुख, सर्किल अध्यक्ष कुलेश्वर देशमुख, गणेश देशमुख,लेवन देशमुख,जामवंत देशमुख, दीनदयाल देशमुख, निहाल देशमुख,हुमन देशमुख,थानेश्वर, हरिराम,बरातू, महेश्वर,बलदाऊ, टीकेंद्र,रूपलाल,यामन,टीमन, गणेश्वर, संतोष, ललित, यशवंत,अजय, रामकृष्ण, झम्मन,टेमलाल सहित सर्किल के समस्त ग्राम प्रधान एवं नवयुवक व महिलाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।