छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा जी को भाजपा के जिला संयोजक बनाये गये*

प्रेमचंद

छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा जी को भाजपा के जिला संयोजक बनाये गये*

*छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा जी को भाजपा के जिला संयोजक बनाये गये*

(राजनांदगांव)-छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनांदगांव जिला संयोजक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से कलार समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है। यह नियुक्ति न केवल दीपक सिन्हा जी के सामाजिक योगदान का सम्मान है, बल्कि पूरे कलार समाज के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

शासकीय शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात दीपक सिन्हा जी ने पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा है और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जिला संयोजक जैसे अहम पद पर नियुक्त कर उनके अनुभव, ईमानदारी एवं सामाजिक समर्पण पर भरोसा जताया है। कलार समाज के बीच वे एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने समाज को संगठित करने एवं आगे बढ़ाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव जिले से कलार समाज को और अधिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में गंभीरता से विचार कर रही है। यदि परिस्थितियाँ अनुकूल रहीं, तो आगामी चुनावों में कलार समाज से किसी योग्य व्यक्ति को विधायक पद के लिए अवसर दिए जाने की संभावनाएँ भी प्रबल होती नजर आ रही हैं।

दीपक सिन्हा जी की यह नियुक्ति सामाजिक समरसता, संगठनात्मक मजबूती और समाज को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है। यह खबर देखे