मां अन्नपूर्णा राइसमिल में हुआ लगभग 150 बोरी धान की चोरी जांच में जुटी पुलिस व साइबर सेल का दल
आर के देवांगन
मां अन्नपूर्णा राइसमिल में हुआ लगभग 150 बोरी धान की चोरी जांच में जुटी पुलिस व साइबर सेल का दल
थाना अर्जुंदा व साइबर टीम बालोद जुटी जांच में
छत्तीसगढ़!बालोद!अर्जुंदा :- अर्जुंदा तहसील व थाना क्षेत्र से महज 8 से 10 किलोमीटर की दूरी में स्थित ग्राम पंचायत खुरसुल जहां दिनांक 19/02/2026 दिन गुरुवार को मां अन्नपूर्णा राइस मिल में धान चोरी होने कि मामला सामने निकल कर आ रहा है। जहां पर रात्रि में चौकीदार व अन्य कर्मचारी के होने के बावजूद भी लगभग 150 धान की बोरी चोरी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खुरसुल में स्थित मां अन्नपूर्णा राइस मिल जो मालती मेश्राम मिलर का है। दिनांक 19/02/2026 दिन गुरुवार सुबह को खेत एवं परकोट के बाहर धान से भरे बोरी देखा गया जिसके पश्चात मिल मालिक को इसकी सूचना दिया गया। मिलर के अपने राइस मिल पहुंचने के उपरांत धान चोरी होने की आशंका करते हुए तत्काल थाना अर्जुंदा को सूचित किया गया इसके पश्चात थाना प्रभारी के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मौका का निरीक्षण किया गया इसके बाद चोरी होना स्पष्ट हुआ थाना अर्जुंदा के द्वारा इस चोरी की सूचना अपने उच्चअधिकारी को भी दिया गया। उसके बाद बालोद से साइबर टीम भी वहां पहुंची। और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अभी फिलहाल छानबीन चालू है। थाना अर्जुंदा व साइबर टीम जांच में जुटी हुई है। इस मामले में चोरी का मामला स्पष्ट हो रहा है जिसे देखते हुए
थाना अर्जुंदा के द्वारा चोरी का अपराध दर्ज किया गया है आस-पास के लोगों से जानकारी लेने पर पता चला कि जिस दिन रात्रि में धान चोरी हुआ था उस दिन रात्रि में बिजली बहुत देर तक बंद हुई थी लगता है इस समय रात्रि के अंधेरे फायदा उठाते हुए चोरी किया गया है। कुछ लोग तो यह भी आशंका जाता रहे हैं कि इस चोरी में राइस मिल के ही पुराने या वर्तमान कर्मचारी की मिली भगत हो सकती है।