जिले में अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों से 51 लाख 88 हजार 857.20 किवंटल धान की खरीदी कर ली गई है।

जिले में अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों से 51 लाख 88 हजार 857.20 किवंटल धान की खरीदी कर ली गई है।
जिले में अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों से 51 लाख 88 हजार 857.20 किवंटल धान की खरीदी कर ली गई है।

जिले में अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों से 51 लाख 88 हजार 857.20 किवंटल धान की खरीदी कर ली गई है।

बालोद- जिले में धान खरीदी के लिए अब केवल एक ही दिन का समय बचा है। इस बीच सोमवार को ही धान खरीदी की जायेगी। रविवार को धान की खरीदी नहीं होगी। ऐसे में केंद्र प्रभारियों के पास धान खरीदने और किसानों के पास बेचने के लिए अब मात्र एक ही दिन का समय रह गया है। एक ही दिन में 08 हजार 134 किसानों से करीब 07 लाख 11 हजार 143 किवंटल धान की और खरीदी का अनुमान है।वही जिले के 138 में से 74 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी लगभग पूरी की जा चुकी है।

 जिले में अब तक 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों से 51 लाख 88 हजार 857.20 किवंटल धान की खरीदी कर ली गई है।

 समर्थन मूल्य पर जिले में 122 सेवा सहकारी समितियों के 138 केन्द्रों में धान खरीदी की जा रही है। इस साल धान बेचने के लिए 01 लाख 38 हजार 734 किसानों ने पंजीयन कराया है। वहीं 59 लाख किवंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 1 लाख 30 हजार 600 किसानों से 51 लाख 88 हजार 857.20 किवंटल धान की खरीदी कर ली गई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पंजीकृत सभी किसान धान नहीं बेचते हैं। ऐसे में 08 हजार 134 किसानों से करीब 7 लाख 11 हजार से अधिक किवंटल और धान खरीदने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू हुई है। किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में पिछले वर्ष 52 लाख 16 हजार से अधिक किवंटल धान की खरीदी की गई थी। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित थी, लेकिन खरीदी के अंतिम समय पर बेमौसम हुई बारिश से खरीदी प्रभावित हुई। बड़ी संख्या में किसान धान नहीं बेच पाए थे । ऐसे में किसानों ने धान खरीदी का समय बढ़ाने की मांग शासन से की थी। जिस पर शासन ने धान खरीदी के लिए सात दिन समय बढ़ाने का आदेश जारी किया। इस हिसाब से 7 फरवरी तक खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के लिए अब केवल एक ही दिन का समय बचा है। इस बीच रविवार को धान की खरीदी नहीं होगी। ऐसे में केंद्र प्रभारियों के पास धान खरीदने और किसानों के पास बेचने के लिए मात्र एक दिन का समय रह गया है।

 59 के लक्ष्य में 51 लाख 88 हजार से अधिक किवंटल की हुई धान की खरीदी

 समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए इस साल जिले को 59 लाख किवंटल का लक्ष्य मिला है। इसके एवज में अभी तक 51 लाख 88 हजार 857.20 धान की खरीदी कर ली गई है। लक्ष्य की पूर्ति के लिए 07 लाख 11 हजार से अधिक किवंटल धान खरीदी शेष रह गया है। इसके लिए केवल एक दिन का समय रह गया है।

 उठाव में तेजी, इसलिए प्रभारियों को राहत

 जिले के पंजीकृत 122 सेवा सहकारी समितियों के 138 केन्द्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की जा रही है। अब तक जिले में 1 लाख 30 हजार से अधिक किसानों से 51 लाख 88 हजार 857 किवंटल धान की खरीदी हो गई है। इसमें से मात्र 15 लाख 85 हजार 65 किवंटल धान जाम है। पिछले साल धान खरीदी के 6 माह बाद भी केंद्रों से धान का उठाव नहीं हुआ था। इस बार उठाव में तेजी है जिसके चलते केंद्रों में धान जाम की स्थिति नहीं है। इसके कारण समिति प्रभारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।