*सोशल मीडिया आईटी सेल प्रबंधन समिति की बैठक* सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी ​जिम्मेदारी

आर के देवांगन

*सोशल मीडिया आईटी सेल प्रबंधन समिति की बैठक* सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी ​जिम्मेदारी
*सोशल मीडिया आईटी सेल प्रबंधन समिति की बैठक* सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी ​जिम्मेदारी

*सोशल मीडिया आईटी सेल प्रबंधन समिति की बैठक*

सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को दी ​जिम्मेदारी

भिलाई। आज दुर्ग लोकसभा सोशल मीडिया आईटी सेल प्रबंधन समिति की विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिसमें भिलाई नगर विधानसभा एवं वैशाली नगर विधानसभा की बैठक भाजपा कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में संपन्न हुई। मुख्य रूप से बैठक को दुर्ग लोकसभा प्रबंधन समिति प्रभारी प्रमोद सिंह ने सभी को लोकसभा चुनाव की कार्य योजना पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्ग लोकसभा के प्रत्याशी विजय बघेल को 6 लाख की लीड से जीत के लिए सभी को अपने कामों के प्रति गंभीर रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाना है।

दुर्ग लोकसभा प्रबंधन समिति सहसंयोजक राकेश साहू ने भी संबोधित किया। अंतिम उद्बोधन भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने संगठन की कार्य एवं महत्व पर सभी को मार्गदर्शित किया। आभार प्रदर्शन भिलाई सोशल मीडिया जिला संयोजक रवि कश्यप ने किया। बैठक का संचालन अखिलेश वर्मा ने की। इस बैठक में अपेक्षित भारत बम्बानि, विष्णु मिश्रा, कन्हाई साहनी, श्वेता यादव, निरंकार सिंह, अनिल सोनी, सोम भट्ट, मोरध्वज वर्मा, भूपेश द्विवेदी,भानु प्रताप सिंह, रविंद्र जगबंधु, सौरभ साहू, राहुल खरालका, अंकिता तिवारी,आशा वर्मा, धनंजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

देखें cgnewsplus24