*केवल भाजपा मे साहस कि करोड़ो लोगो की सदस्यता रद्द करके फिर से सदस्य बनाते है :-पवन साहु*

 *केवल भाजपा मे साहस कि करोड़ो लोगो की सदस्यता रद्द करके फिर से सदस्य बनाते है :-पवन साहु*
 *केवल भाजपा मे साहस कि करोड़ो लोगो की सदस्यता रद्द करके फिर से सदस्य बनाते है :-पवन साहु*

 

 *केवल भाजपा मे साहस कि करोड़ो लोगो की सदस्यता रद्द करके फिर से सदस्य बनाते है :-पवन साहु*

 *बालोद*:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू ने भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन का आधार बताते हुए आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने दृढ़तापूर्वक भाजपा के साथ खड़े हों।

  पवन साहु ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था बना है और अब भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने में हम सब मिलकर भाजपा और देश को मजबूत करें।

  उन्हो ने जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से कपिल किया है कि सदस्यता अभियान के पूरी ऊर्जा और मुस्तैदी से सफल बनाकर हमें छत्तीसगढ़ में निर्धारित लक्ष्य से पार जाकर रिकॉर्ड संख्या में सदस्य बनाना है।

 भाजपा वह राजनीतिक दल है जिसमें सब आत्मचिंतन करते हैं। विश्व का यह एकमात्र सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसका अपना संविधान है और उस व्यवस्था से ही पार्टी की सारी गतिविधियाँ चलती हैं।

 भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत हैं। कांग्रेस की पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के शासनकाल मे उन दिनों पूरे प्रदेश में घपलों-घोटालों का सिलसिला चल पड़ा था।

  चहुँओर अराजकता व्याप्त थी। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने जितने आंदोलन किए, उन आंदोलनों व संघर्षों की बदौलत भाजपा के प्रति जनता के सहज विश्वास जनता का विश्वास और दृढ़तर हुआ और यही वजह है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार यहां पर बन पाई।

  पार्टी ने 2023 में जो घोषणाएं की, उन्हें हमने पूरा करके जनविश्वास अर्जित किया है जबकि कांग्रेस की सरकार ने तो वादाखिलाफी करके 5 साल तक छत्तीसगढ़ छलने का काम किया हमारी सरकार ने मात्र 3 महीने के अंदर महतारी वंदन योजना लागू की है, 70 लाख से अधिक महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए सीधे उनके खातों में जमा हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख ग्रामीण परिवारों के लिए आवास की स्वीकृति पहली ही कैबिनेट में दी गई। किसानों के लिए जो वादा किया, वह चाहे बकाया बोनस के भुगतान का हो, चाहे किसानों का धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की बात, हमने अपना कहा सच करके दिखाया।

 पीएससी में घोटाला करके यहां के युवा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किए गए खिलवाड़ की जाँच करने के लिए यह पूरा मामला सीबीआई को सौंपी है।

 भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जो घोषणा की है, उन घोषणाओं पर तेजी से कार्य कर रहे हैं। श्री साहु ने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश को बदनाम करने की कोशिश करते हुए देश विरोधी ताकतों के साथ बैठते हैं। लेकिन भाजपा के राष्ट्र प्रथम है।

  भाजपा एक-एक गरीब की पार्टी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी विजन 2047-विकसित भारत का रोड मैप तैयार करके चल रहे हैं। 5 वर्षों में देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है। भाजपा का यह सदस्यता अभियान देश को आगे ले जाने का अभियान है।

 कश्मीर भारत का हिस्सा है और इसे एक करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में लगातार कार्य किया गया और आज लाल चौक में तिरंगा लहरा रहा है। इसलिए भाजपा से फिर से जुड़ते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग करे। भाजपा हमेशा आम जनता के लिए कार्य करती रहेगी।

 आज प्रधानमंत्री श्री मोदी जी देश के हि नही दुनिया के सबसे बडे व लोकप्रिय नेता है उनके हाथ मजबूत करने बडी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406