CG Panchayat Election 2025: ‘ग्राम सरकार’ के लिए मतदान केंद्रों में सुबह से क़तार,जिलेवार देखें पहले चरण में कहाँ-कहाँ हो रहा मतदान…
 
                                रायपुर :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर शाम 3 बजे तक चलेगी। यह चुनाव पारंपरिकबैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे।
बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।
आज पहले चरण में लगभग 57 लाख ग्रामीण मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश भर में 9,873 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे।
 
                         
                                 
                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                     
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            