महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा ने कहा लोगो को मिल सकेगी मूलभुत सुविधाए . .. नगर पंचायत को अधोसंरचना मद से डेढ करोड़ की राशि स्वीकृत किए जाने पर सी एम व नगरीय निकाय मंत्री का जताया आभार:-

महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा ने कहा लोगो को मिल सकेगी मूलभुत सुविधाए .

.. नगर पंचायत को अधोसंरचना मद से डेढ करोड़ की राशि स्वीकृत किए जाने पर सी एम व नगरीय निकाय मंत्री का जताया आभार:-

डौंडीलोहारा. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा ने नगर पंचायत के लिए डेढ करोड़ की राशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री व नगरीय निकाय मंत्री अरूण साव तथा छाया विधायक देवलाल ठाकुर का आभार जताया है।

  उन्होने कहा की अधोसंरचना मद से भाजपा सरकार द्वारा नगर पंचायत को डेढ़ करोड़ की राशि स्वीकृत किए जाने से नगर के सभी पंद्रह वार्डों में कई प्रकार के विकास कार्य किए जाएंगे जिससे लोगो को कई तरह की मूलभुत सुविधाए प्राप्त हो सकेंगी तथा वार्डो में सालो से व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जा सकेगा।

  उन्होने कहा की  भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू द्वारा नगर व क्षेत्र की समस्याओं से लगातार मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया जा रहा है तथा लोगो की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

  काग्रेस शासन काल में नगर पंचायत में हुआ जमकर भ्रष्टाचार:- कुसुम ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान नगर पंचायत में निर्माण कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार किया गया तथा गुणवत्ताहीन कार्य कराकर शासन के पैसों की जमकर बंदरबाट किया गया जिसके चलते नगर के अधिकांश वार्डों में बिजली, पानी,सड़क, नाली जैसी कई मूलभुत सुविधाए तक लोगो को ठीक से नही मिल पा रही है। अब प्रदेश में विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है।

 सरकार द्वारा लोगो की सुविधाओ में बढ़ोतरी के लिए लगातार राशि जारी की जा रही है।

  भाजपा सरकार द्वारा ज़ारी राशि में श्रेय लेने की कोशिश न करें कांग्रेसी:- शर्मा ने कहा की जब भी भाजपा सरकार द्वारा लोगो की सुविधाओ के लिए बड़ी राशि जारी या स्वीकृत की जाती है ।

  नगर पंचायत में पदस्थ कांग्रेसी जनप्रतिनिधि उस पर अपना श्रेय लेने की कोशिश में लगे रहते है जो की बिलकुल गलत है।

 आने वाले समय में भी नगर पंचायत क्षेत्र में विद्युत, स्वक्षता, पेयजल आदि कार्यों के लिए छाया विधायक देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में सी एम व नगरीय निकाय मंत्री से मुलाकात कर अन्य राशि जारी करने की मांग की जायेगी ताकि वार्डवासियो की सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406