भारतीय व्यापार संघ के विवेक सराफ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हुए मनोनीत

संपादक आर के देवांगन

भारतीय व्यापार संघ के विवेक सराफ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हुए मनोनीत
भारतीय व्यापार संघ के विवेक सराफ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हुए मनोनीत

आगरा:दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को

भारतीय व्यापार संघ द्वारा वार्षिकोत्सव के साथ साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
आपको बता दें इस कार्यक्रम में कुंवर प्रवीण प्रताप राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय व्यापार संघ संपूर्ण भारत,गौरव चौधरी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारत की शपथ ली, वहीं विवेक
सराफ ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और विनोद चौधरी ने
पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण
की।
 समारोह में प्रमुख अतिथियों में डॉ. सांवर धानानिया
(चेयरमैन, रबर बोर्ड, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत
सरकार), रमेश चंद्र रत्न (एडवोकेट, सुप्रीम कोर्ट एवं पूर्व
चेयरमैन, पी.एस.सी. रेल मंत्रालय), और प्रवीण खंडेलवाल
(सांसद, लोकसभा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सरकार के व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।