मरीजों द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा संगीत के साथ व्यायाम..

मरीजों द्वारा  प्रतिदिन किया जा रहा संगीत के साथ व्यायाम..

आइसोलेशन सेंटर दल्लीराजहरा में भर्ती मरीजों द्वारा 
प्रतिदिन किया जा रहा संगीत के साथ व्यायाम

बालोद//कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में डौण्डी विकासखण्ड के दल्लीराजहरा के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती मरीजों द्वारा प्रतिदिन संगीत के साथ व्यायाम किया जा रहा हैं। भर्ती मरीजों ने बताया कि प्रशासन की यह पहल अच्छी है। व्यायाम से हमारा शरीर और मन स्वस्थ लगता है। व्यायाम करते मनोरंजन भी हो जाता है और समय भी व्यतीत हो जाता है। एस.डी.एम  ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग संगीत के साथ मरीजों को व्यायाम कराया जाता है।