छेड़छाड़ एवं गला दबाने वाला आरोपी गया जेल..

छेड़छाड़ एवं गला दबाने वाला आरोपी गया जेल..

छेड़छाड़ एवं गला दबाने वाला आरोपी गया जेल
अर्जुन्दा:-
थाना अर्जुन्दा  छेत्र अंतर्गत  ग्राम चीचा में छेड़छाड़ का आरोपी पकड़ाया मामले का  विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया  शाम करीबन 07/00 बजे के आसपास खेत 
से काम करके घर आकर खाना बनाने के बाद अपने घर के कमरे के खाट मे लेटी थी, घर का दरवाजा खुला था, तभी गांव का ही होमराज साहू प्रार्थिया के घर अंदर घुसकर 
प्रार्थिया के साथ छेडछाड़ किया है। प्रार्थिया के चिल्लाने आरोपी होमराज साहू अपने हाथो से 
मुँह और गला को दबा दिया, फिर मुहल्ले वाले आवाज सुनकर उसके घर आये तो आरोपी 
होमराज साहू उसे छोड़कर वहां भाग गया है। घटना की जानकारी अपने पति के
साथ रिपोर्ट करने आने पर आरोपी होमराज साहू के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि का 
अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।