थाना अर्जुंदा की बड़ी कार्यवाही एक ही दिन में 2 जगहों पर पकड़े 15 जुआरी ...

थाना अर्जुंदा की बड़ी कार्यवाही एक ही दिन में 2 जगहों पर पकड़े 15 जुआरी ...

थाना अर्जुंदा की बड़ी कार्यवाही एक ही दिन में 2 जगहों पर पकड़े 15 जुआरी 

बालोद:--
बालोद जिले के थाना अर्जुंदा के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए पूर्व में जो थाना प्रभारी अरुण नेताम के द्वारा  जुआ के खिलाफ जो मुहिम शुरू किया गया था।उसे  वर्तमान थाना निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने एक लक्ष्य बनाकर रखा है।और अर्जुंदा थाना के आसपास जो गैर कानूनी कार्य हो रहे हैं। उस पर प्रतिबंध लगाते हुए कल एक विशेष कार्यवाही किया गया जिसके चलते दो जगहों पर थाना अर्जुन्दा निरीक्षक की टीम ने छापा मारकर 15 जुआ खेलने वाले अपराधियों को धर दबोचा गया।

जिसमें ग्राम चौरेल में 5 जुआ खेलते पकड़े गए। जिसमेंं शामिल थे दिलीप साहू पिता चेमन लाल साहू उम्र 35 वर्ष निवासी मोहलाई, ढालेश्वर साहू पिता चेतराम उम्र 33 वर्ष निवासी मोहलई ,मदनलाल पिता चेमनलाल उम्र 38 वर्ष ग्राम मोहलाई, गौतम साहू पिता दउवा साहू निवासी चौरेल, शंकर पिता  उदेराम उम्र 34 वर्ष निवासी चौरेल, इन लोगों के पास से जब्ती नगदी रकम 2830 रुपए व 52 पत्ती ताश जप्त किया गया।


         ठीक इसी प्रकार ग्राम  बोडेना में समुदायिक भवन के पास चल रहा जुआ के खेल मेंं 10 अपराधियों को भी पकड़ा गया जिसमें शामिल थे। कैलाश साहू पिता नरोत्तम साहू उम्र 42 वर्ष, विष्णु पिता जोहान साहू उम्र 25 वर्ष ,परमेश पिता भीखू राम साहू उम्र 50 वर्ष ,चम्मन लाल पिता पंथराम उम्र 42 वर्ष ,शिवकुमार पिता देव सिंह उम्र 38 वर्ष ,पदुमलाल पिता शिव प्रसाद साहू उम्र 45 वर्ष, टेकराम पिता दयालु राम उम्र 42 वर्ष, तिलेश्वर पिता छन्नूलाल साहू उम्र 42 वर्ष ,खोमन पिता भुवन लाल साहू उम्र 40 वर्ष ,चिम्मनलाल पिता धनसाय साहू उम्र 35 वर्ष, सभी साकिनान बोड़ेना से हैं। इन सभी के ऊपर अपराध क्रमांक 151  एवं  152  2020 धारा 13 जुआ एक्ट  के तहत कारवाही किया गया।