छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का बैठक संपन्न ।

संगठन

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का बैठक संपन्न ।

 

मोहला 

*श्री लोकेश कुमार ठाकुर सर्व सम्मति से  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लाक संयोजक बने।*


         चार सूत्रीय मांगों के संबंध में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का बैठक संपन्न हुआ l*


चार सूत्रीय मांगो को लेकर 27 तारीख को एक दिवसीय हड़ताल एवम धरना प्रदर्शन किया जाना है ।

ब्लाक संयोजक,ब्लाक सचिव,और ब्लाक कोषाध्यक्ष का गठन ।

      जिला संयोजक श्री ओ. पी. माहला जी ने अपने उद्बोधन में सभी विभागों के पदाधिकारियों से आह्वान किया  की, 27 तारीख को एक दिवसीय हड़ताल एवम धरना प्रदर्शन किया जाना है,सभी लोग इस हड़ताल में अपनी हक और अधिकार की लड़ाई में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे ।
         विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार देवांगन जी ने कहा कि यहां लड़ाई हम सभी की है और हम अपना हक और अधिकार ले के रहेंगे,इसलिए सभी कर्मचारियों ,और अधिकारियों से आह्वान किया की 27 तारीख को आकस्मिक अवकाश लेकर इस हड़ताल में शामिल होवे ।

        इस बैठक में प्रमुख रूप से श्री ओ.पी.माहला (जिला संयोजक)श्री राजेंद्र कुमार देवांगन जी(पूर्व ब्लाक संयोजक),श्री लोकेश कुमार ठाकुर(ब्लाक संयोजक)श्री शंकर साहू( प्रांताध्यक्ष, छ. ग.शिक्षक संघ )श्री सुनील शर्मा(ब्लाक अध्यक्ष सहायक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई मोहला)श्री देव कुमार यादव(ब्लाक अध्यक्ष सहायक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई अंबागढ़ चौकी)श्री  शिव शंकर कोर्राम (ब्लाक अध्यक्ष शिक्षक फेडरेशन संघ मोहला) श्री बी. डी.अहिरवार(ब्लाक सचिव )श्री राजेश्वर साहू(ब्लाक सचिव अंबागढ़ चौकी),श्री मितेन्द्र बघेल,श्री दीनदयाल साहू,श्री पूर्णानंद नेताम(जिला अध्यक्ष,पेंशनर विभाग ) सु श्री गीता जुरेशीया (जिला अध्यक्ष ,कृषि विभाग )श्री हेमंत कुमार सिन्हा(जिला अध्यक्ष,लिपिक संघ)श्री राम गोपाल चढ़ार,श्री बी. आर.लाऊत्रे (जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग)श्री राजकुमार महानदिया (जिला अध्यक्ष,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ) श्री जे. एल.साहू(जिला सचिव,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ )श्री एम. एल.साहू,श्री एस.जुरेशी या आदि कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए l