*भिलाई की सैकड़ों महिलाएं भाजपा में हुई शामिल* सांसद विजय बघेल ने मोदी जी के परिवार में शामिल होने पर दी बधाई

आर के देवांगन

*भिलाई की सैकड़ों महिलाएं भाजपा में हुई शामिल* सांसद विजय बघेल ने मोदी जी के परिवार में शामिल होने पर दी बधाई
*भिलाई की सैकड़ों महिलाएं भाजपा में हुई शामिल* सांसद विजय बघेल ने मोदी जी के परिवार में शामिल होने पर दी बधाई

*भिलाई की सैकड़ों महिलाएं भाजपा में हुई शामिल*

सांसद विजय बघेल ने मोदी जी के परिवार में शामिल होने पर दी बधाई

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के जनहितकारी कामों से प्रभावित होकर सैकड़ो महिलाओं ने शनिवार को भाजपा में प्रवेश हुए। सांसद विजय बघेल के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने आये सेक्टर 6 एवं सेक्टर 10 की सैकड़ों महिलाओं को सांसद ने भाजपा प्रवेश कराया। सब को भाजपा परिवार में मोदी जी के परिवार में शामिल होने की बधाई दी।

सभी को बड़े ही आदर और सम्मान से प्रवेश कराया। इस हर्ष के अवसर पर सभी का मुह मीठा करके सब को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा पश्चिम मंडल की पुष्पा पटेल मंडल महामंत्री जिला महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सीमा तिवारी मंडल मंत्री- सविता नहक जिला कार्यकारिणी सदस्य पिंकी सिन्हा मंडल उपाध्यक्ष इनके नेतृत्व में आज पश्चिम मंडल से करीब सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा प्रवेश किया। सांसद विजय बघेल ने सभी महिलाओं को भाजपा का गमछा ओढ़कर सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी बहनों के नेतृत्व में पश्चिम मंडल से भाजपा परिवार का सदस्य बनने पहुंची है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी आह्वान करते हैं कि मेरा एक सौ चालीस करोड़ का परिवार है और अपने परिवार में शामिल हुए हैं। आज मेरे निवास पर मैं सभी का स्वागत करता हूं। नारी शक्ति का देश को समृद्ध बनाने में मोदी  की गारंटी है। सभी माता बहने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए समय निकाल कर मानव सेवा में सामर्थ्य है। आप सभी देवी माता सरस्वती भी दुर्गा स्वरूप है। देश हित ही हमारा लक्ष्य है हम सभी उसी गति से आगे बढ़ेंगे जब देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। मोदी  की देश हित में अनेक योजनाओं को लेकर आए हैं आप सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले जैसे महतारी वंदन योजना बनाई गई है। जिसका लाभ आप सभी को मिल रहा है। जिसको नहीं मिला है उनको भी मिलने लगेगा आप लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं। आज से अभी से आप सभी को भारत की विश्व शक्ति बनने लग जाना है । ये चुनाव देश को उज्जवल भविष्य तय करेगा विश्व सिखर पर हमारा भारत पहुंचेगा।

इस अवसर पर भाजपा पार्षद नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा योगेन्द्र सिंह पुर्व महामंत्री संयोजक भिलाई भागचंद जैन विशाल दीपनायर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

यारों ये भी पढ़ें cgnewsplus24