*जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिला दिवस पर घरेलू LPG गैस के बड़े दाम और नशा के विरोध में, प्रदेश सरकार का पुतला दहन*

*जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिला दिवस पर घरेलू LPG गैस के बड़े दाम और नशा के विरोध में, प्रदेश सरकार का पुतला दहन*

मार्च के पहले सप्ताह में प्रवेश करते ही एलपीजी गैस के बढ़े दाम

दुर्ग जिले में हुई अफीम की खेती को लेकर किया विरोध 

महिलाओं ने महिला दिवस पर एलपीजी गैस के बड़े दामों पर जाताया विरोध

मोहला

जिला मुख्यालय मोहला के फौव्वारा चौक में कांग्रेस पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया है जिसमें प्रमुखता से पुतला दहन समेत नारे भी लगाए गए उक्त कार्यक्रम क्षेत्रीयकाग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी के नेतृत्व में किया गया। वित्तीय वर्ष 2026 27 के प्रारंभ में ही मार्च के पहले ही सप्ताह में बड़े एलपीजी गैस के दामों को लेकर भाजपा सरकार चर्च में है जिसका वरोध कांग्रेस पार्टी के द्वारा किया गया जिसमें सीधा बताया गया कि महिला दिवस पर महिलाओंके साथ ही अन्याय किया गया है।

महिला दिवस के पर्व घरेलू एलपीजी गैस के दामों में वृद्धि को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस के द्वारा इसका विरोध लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से किया जा रहा है इसी क्रम में दिनांक 8 मार्च दिन रविवार को महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेसपर्टी द्वारा जिला मुख्यालय मोहला में जिला कांग्रेस कमेटी मोहला मानपुर अं चौकी द्वारा रसोई गैस की मुल्य वृद्धि और प्रदेश में नशा के अवैध कारोबार के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन इंद्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर के नेतृत्व में किया गया।

सुरजीत ठाकुर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी MMAC, साईदा खान अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी MMAC, बालचंद कोरेटी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर, अजय राजपूत, निखिल देशमुख, अब्दुल खालिक, राकेश सिन्हा, दिनेश साहू, सदानंद शेंडे, मीना मांझी, कविता राणा, उत्तरा निषाद, लतासाव कि उपस्तिथ देखी गई।