*उल्लास नवभारत साक्षात्कार महा अभियान के तहत 22 मार्च को विशेष परीक्षा का किया जाएगा आयोजन*

*उल्लास नवभारत साक्षात्कार महा अभियान के तहत 22 मार्च को विशेष परीक्षा का किया जाएगा आयोजन*

*जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी में 22 मार्च को होगी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा*

मोहला//मानपुर//

 साक्षरता अभियान के तहत 22 मार्च को महा अभियान का आयोजन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में किया जा रहा है जिसके तहत कस्बा, बस्ती,वार्ड, ग्राम, ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला को बनाएं साक्षर बनाने के उद्देश्य से 22 मार्च दिन रविवार को परीक्षा नजदीकी विद्यालयों में आयोजित की जा रही है। जिसमें साक्षात्कार के विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच शामिल हो सकते हैं। जिसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

*साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने जिलेवासियों से अपील*

 कहा कि, इस अभियान में सहभागी बनें और अधिक से अधिक लोगों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले को पूर्णतः साक्षर बनाया जा सके। शिक्षा व्यक्ति का जीवन बदलने की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। श्री व्यक्ति अज्ञानता के अंधेरे में न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्व है। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करें कि हमारे आसपास, मोहल्ले, गांव और बस्तियों में एक भी व्यक्ति निरक्षर न रहे।

उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान, नई शिक्षा नीति के तहत संचालित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समाज में आजीवन सीखने की भावना विकसित करना, शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाना तथा निरक्षरों को साक्षर बनाकर उन्हें ज्ञान और कौशल से जोड़ना है। इसी क्रम में कार्यक्रम 'फाउंडेशनल लेटरैसी एवं न्यूमेरैसी' (एफएलएनएटी) का आयोजन किया जाएगा।