*ग्राम भगवानटोला में सामुदायिक भवन (साहू सामाज)निर्माण हेतु विधायक मांडवी द्वारा किया गया भूमि पूजन*

*ग्राम भगवानटोला में सामुदायिक भवन (साहू सामाज)निर्माण हेतु विधायक मांडवी द्वारा किया गया भूमि पूजन*

भगवानटोला क्षेत्र में विकास की नई सौगात, 5 लाख के साहू सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, साहू समाज को मिलेगी मजबूती

मोहला

विकासखंड अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुरेटिटोला के आश्रित ग्राम भगवानटोलाक्षमें साहू समाज के लिए 5.00 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक इंद्रशाह मंडावी के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया है।

सामुदायिक भवन की सौगात मिलने से क्षेत्रीय साहू समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक भवन स्थान उपलब्ध होगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

जिसका भूमिपूजन के दौरान साहू समाज के लोगों एवं ग्रामीणजनों में उत्साह का माहौल देखा गया है। भक्त माता कर्मा के जयघोष के साथ विधायक इंद्रशाह मंडावी का स्वागत किया गया है।

इस अवसर पर विधायक मंडावी ने कहा कि गांवों का विकास और समाज की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन बनने से समाज के विभिन्न आयोजनों को सुविधाजनक स्थान मिलेगा और ग्रामीणों को इसका लाभ लंबे समय तक प्राप्त होगा।

इस कार्यक्रम मे रामप्रित साहू समाज अध्यक्ष, लता साव, रामेन्द्र गोआर्य, राजकुमार ध्रुव, पन्नामेश्राम, विमल साहू, राशिद खान, लक्ष्मण विश्वकर्मा, पंकुराम ढलानिया, समारु साहू, सरिता साहू, कलाबाई कचलामें, गैंदलाल साहू, समस्त साहू परिवार एवं स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति बड़ी संख्या में रही।